फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा भारत में जल्द लॉन्च करेगी टीएमएक्स 125

Thu, 31 Mar 2016 01:12 PM IST
बाइकदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Honda TMX 125
कम्यूटर सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया लिमिटेड नए मॉडल पेश करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक जापानी कंपनी ने परीक्षण प्रयोजनों के लिए टीएमएक्स 125 (TMX 125) को आयात किया है। होंडा टीएमएक्स125 कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध है, और भारत में यह ग्रामीण क्षेत्रों को लक्षित करेंगी।
विज्ञापन

होंडा भारत में जल्द लॉन्च करेगी टीएमएक्स 125

2 of 5
Honda TMX 125
कंपनी पहले से ही 125 सीसी सीबी शाइन की बिक्री कर रही है जो देश में सबसे अधिक बिकने वाली 125 सीसी मोटरसाइकिल है। हालांकि 125 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट की बात करें तो पिछले कुछ महीनों की बिक्री के मुता‌बिक हीरो मोटोकॉर्प ने उच्च बिक्री दर्ज की है। इसमें तीन अलग अलग मॉडल ग्लैमर, एग्निटर और सुपर स्प्लेंडर शामिल है।
विज्ञापन

होंडा भारत में जल्द लॉन्च करेगी टीएमएक्स 125

3 of 5
Honda TMX 125
होंडा की आगामी सस्ती कम्यूटर की कीमत 40,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। यह कंपनी की भारत में सबसे सस्ती बाइक होगी। यह मोटरसाइकिल 124 सीसी इंजन और 5 गियर के साथ होगी। आमतौर पर, इस सेगमेंट में बाइक 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ होती हैं जैसे बजाज सीटी 100, टीवीएस स्टार स्पोर्ट्स आदि।

होंडा भारत में जल्द लॉन्च करेगी टीएमएक्स 125

4 of 5
Honda TMX 125
इस बात की पूरी उम्मीद है कि 124सीसी इंजन बाइक सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी और बेहतर माइलेज देने में भी सक्षम होगी। ताकत के मामले में बाइक आसानी से समान मूल्य वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत हासिल कर सकती है। मोटरसाइकिल की स्टाइल काफी औसत है। फीचर्स की बात करें तो स्पॉक व्हील्स, फ्लैट सीट, बॉक्स हेडलैम्प और रियर कैरियर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा भारत में जल्द लॉन्च करेगी टीएमएक्स 125

5 of 5
Bajaj CT 100
अब बात आती है कि कौन इसके प्रतिद्वंद्वी होंगे? हालांकि, कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की एंट्री लेवल कम्यूटर सेगमेंट पर नजर गड़ाए हुए है, कीमत के लिहाज से इसका मुकाबला बजाज सीटी 100 से भी होने की उम्मीद है जिसकी कीमत 35034 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें