फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइडर मोटर्स ने भारत में लॉन्च की Cfmoto 650NK मोटरसाइकिल

Fri, 18 Mar 2016 05:03 PM IST
बाइकदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
हैदराबाद स्थित कंपनी आइडर (Eider) मोटर्स ने भारत में Cfmoto 650NK मोटरसाइकिल लॉन्च की है। सूत्रों का कहना है कि इस स्ट्रीट फाइटर मॉडल की कीमत 3.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, आंध्र प्रदेश) रुपए रखी गई है। Cfmoto एक चीनी निर्यात ऑटो कंपनी है, जिसने आइडर मोटर्स के सहयोग से भारतीय बाजार में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

आइडर मोटर्स ने भारत में लॉन्च की Cfmoto 650NK मोटरसाइकिल

2 of 4
CFMoto 650
650 एन.के. स्पोर्ट्स लुक, बाहर निकले चेसिस, रूआबदार ईंधन टैंक, स्पिट सीट और चौड़े टायर के साथ है। यह 649.3सीसी, पैरलेल ट्विन, DOHC, लिक्विड कूल्ड इंजन पर है जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ दौड़ती है। इंजन 55.6bhp की पावर और 62Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
विज्ञापन

आइडर मोटर्स ने भारत में लॉन्च की Cfmoto 650NK मोटरसाइकिल

3 of 4
CFMoto 650
डायमेंशन की बात करें तो मोटरसाइकिल का ग्राउंड क्लियरेंस 150 मिमी, ‌व्हीलबेस 1,415 मिमी और सीट की ऊंचाई 795मिमी है। बाइक में 17 लीटर फ्यूल क्षमता वाला टैंक दिया गया है जो लंबी यात्रा में सुविधा देता है।
विज्ञापन

आइडर मोटर्स ने भारत में लॉन्च की Cfmoto 650NK मोटरसाइकिल

4 of 4
CFMoto 650
भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में फिलहाल Cfmoto एक नया ब्रांड है, इसलिए खरीदारों इसपर पैसे लगाने से पहले विशेषज्ञ समीक्षा और प्रशंसापत्र पर निर्भर होंगे। अन्य महत्वपूर्ण पहलू जो खरीदार विचार करेंगे वो है सर्विस नेटवर्क और पुर्जों की लागत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें