आधिकारिक तौर पर लॉन्च हुई Bajaj V12, जानिए कीमत और खासियत
Mon, 09 Jan 2017 04:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Bajaj V12
नए साल पर बजाज ऑटो ने अपनी लोकप्रिय बाइक V 15 का एक और अवतार लॉन्च किया है। नए अवतार का नाम V12 है। इसे बजाज V15 का डाउन साइज वर्जन कहा जा सकता है।
Bajaj V12
V12 को एयरक्राफ्ट आईएनएस विक्रांत के मेटल से बनाया गया है। V15 भी इसी मेटल से बनी है।
Bajaj V12
V12 में 125सीसी इंजन लगा है जो 10.7 बीएचपी का पावर और 11Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है।
Bajaj V12
V12 का डिजाइन V15 जैसा ही है। हालांकि बजाज V12 में फ्रंट डिस्क ब्रेक नहीं लगाया गया है। बाइक में 100/90 रियर टायर और 90/90 फ्रंट टायर लगाया गया है।
Bajaj V12
बजाज वी12 की सीधी टक्कर होंडा सीबी शाइन, हीरो ग्लैमर और टीवीएस फिनिक्स से होगी।
कीमत- 56,200 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली)