फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले पांच लेटेस्ट स्कूटर

Mon, 06 Jun 2016 05:25 PM IST
बाइकदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पेट्रोल की कीमतों का हमें भारतीयों के लिए कोई नया मुद्दा नहीं रहा है। हमने भी कुछ हद तक इसके साथ जीना सीख लिया है। मई 2016 की शुरुआत के बाद से ईंधन की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी हो चुकी है। अब तक पेट्रोल की कीमत में 4.47 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। वाहन उपयोगकर्ताओं के लिए एकमात्र विकल्प बचा है कम्यूटर मोटरसाइकिल जो ज्यादा माइलेज के लिए जानी जाती हैं। निर्माताओं अब तकनीकी में सुधार लाने पर काम कर रहे हैं और लेटेस्ट स्कूटर्स पहले के मुकाबले कुछ ज्यादा फ्यूल एफिशंट हुए हैं। हालांकि अभी भी माइलेज में इनका मुकाबला कम्यूटर बाइक से नहीं है, फिर भी ये बेहतर माइलेज देने में सक्षम हैं। एक नजर ऐसे ही 5 सबसे अधिक माइलेज देने वाले स्कूटर्स पर।
विज्ञापन

सबसे ज्‍यादा माइलेज देने वाले पांच लेटेस्ट स्कूटर

2 of 6
Hero Duet
5. हीरो ड्यूट: हीरो ड्यूट दो ट्रिम्स एलएक्स और वीएक्स में उपलब्ध है। इनकी कीमत 47,600 और 49,250 रुपए है। यह स्कूटर अपने सेगमेंट में पैसा वसूल प्रोडक्टस हो सकता है। हीरो मोटोकॉर्प ड्यूट 110.9 सीसी, चार स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन के साथ 8000 rpm पर 8.3 पीएस पावार और 6,500 आरपीएम पर 8.30 एनएम  टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह 63.8 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें एक्सटर्नल फ्यूल फिल, कॉम्बीनेशन लॉक, डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रोमेंट क्लस्‍टर, अंडर सीट स्टोरेज लाइट और मोबाइल चार्जिंग पोर्ट की सुविधाएं दी गई हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्‍यादा माइलेज देने वाले पांच लेटेस्ट स्कूटर

3 of 6
Suzuki Access 125
4. 2016 सुजुकी एक्सेस 125: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया लिमिटेड ने अपने ऑटोमैटिक स्कूटर एक्सेस 125 मॉडल को बाजार में उतारा है। कंपनी ने एक्सेस 125 लेटेस्ट एडिशन में कई नए फीचर्स शामिल किए है। 2016 सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटर की कीमत 53,887 रुपए है। इसमें कंपनी ने नई स्टील फेंडर, ट्यूबलेस टायर, 3डी एक्सेस और सुजुकी लोगो, अल्मोनिया रियर ग्रेब रेल, शाटर की लॉक सहित सेंटर लॉक सिस्टम, स्टाइलिश क्रोम प्लेटेड साइलेंसर कवर और मेटीनेंस फ्री बैटरी को शामिल किया है। स्कूटर 124सीसी, 4 स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, एयर कूल्ड, ओएचसी इंजन पर काम करता है। ये 8.58बीएचपी पावर और 9.8एनएम अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह 64 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने में सक्षम है।

सबसे ज्‍यादा माइलेज देने वाले पांच लेटेस्ट स्कूटर

4 of 6
TVS Scooty Pep Plus
3. टीवीएस स्कूटी पेप प्लस: एक ब्रांड जोकि ऑटोमैटिक स्कूटर का पर्याय बन गया है, स्कूटी एक लंबे समय से लोकप्रिय महिला केंद्रित स्कूटर रहा है, और पेप प्लस इसका मॉर्डन अवतार है। 87.8 सीसी इंजन के साथ टीवीएस स्कूटी पेप प्लस 65 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है। स्कूटर सवार महिला के लिए डिजाइन किया गया है, इसलिए इसका वजन सिर्फ 95 किलोग्राम है, यह बाजार में सबसे हल्के स्कूटर में से एक है। इसकी कीमत 44,044 रुपये है।
विज्ञापन

सबसे ज्‍यादा माइलेज देने वाले पांच लेटेस्ट स्कूटर

5 of 6
2. हीरो मेस्ट्रो एज: हीरो मोटोकॉर्प ने अपना मेस्ट्रो एज ऑटोमैटिक स्कूटर लॉन्च किया है। मेस्ट्रो एज एलएक्स (LX) की कीमत 49,500 रुपए और मेस्ट्रो एज वीएक्स की कीमत 50,700 (एक्स शोरूम) तय की है। 110.9 सीसी, चार स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन के साथ 8000 rpm पर 8.3 पीएस पावार और 6,500 आरपीएम पर 8.30 एनएम  टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह 65.8 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्‍यादा माइलेज देने वाले पांच लेटेस्ट स्कूटर

6 of 6
Yamaha Scooter
1. यामाहा स्कूटर: अल्फा, रे जेड, फेसिनो और लेटेस्ट रे जेआर स्कूटर में यामाहा ने ब्‍लू कोर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यामाहा का दावा है कि ये सभी 66 किलोमीटर प्रति लीटर का सबसे अच्छा माइलेज देने में सक्षम हैं। सभी स्कूटर 113सीसी इंजन के साथ एक ही प्लेटफार्म पर आधारित हैं। कंपनी के स्कूटर्स हर आयु वर्ग के और अलग अलग की जरूरत है या पसंद के विकल्प शामिल हैं। यामाहा स्कूटर की शुरुआती कीमत 49336 रुपये फैमली स्कूटर अल्फा और स्पोर्टी रे जेड के लिए है, और यह कीमत 54,500 रुपये तक है जिसमें आप नया रे जेडआर डिस्क ब्रेक वेरिएंट पा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें