फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज ने लॉन्च किया पल्सर सीरीज का नया एडिशन, किए हैं ये बदलाव

Wed, 13 Dec 2017 08:55 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Bajaj Pulsar Black Pack Edition
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बजाज पल्सर अपने आप में एक बड़ा नाम है। हाल ही में बजाज की पल्सर सीरीज ने एक करोड़ बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। इस उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी ने बजाज पल्सर 150, 180 और 220F का नया ब्लैक पैक एडिशन लॉन्च किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Bajaj Pulsar Black Pack Edition
इस स्पेशल एडिशन की बाइक को लुक में थोड़े बदलाव के साथ उतारा गया है। बाइक पर नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। हालांकि बाइक में किसी प्रकार का मकैनिकल बदलाव नहीं किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
Bajaj Pulsar Black Pack Edition
ब्लैक एडिशन वाली पल्सर सीरीज की बाइकों को प्रीमियम ब्लैक पेंट स्कीम के साथ ग्रे हाइलाइट और व्हाइट कलर के एलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके अलावा सेंट क्रोम एग्जॉस्ट कवर दिए गए हैं। बाइकों के डिजाइन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

4 of 5
Bajaj Pulsar Black Pack Edition
बजाज ऑटो के वाइस प्रेसिडेंट एरिक वास ने कहा “पल्सर देश में नंबर 1 स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल ब्रांड है। दुनिया भर में 25 देशों और उनमें से ज्यादातर में मार्केट लीडर है दुनिया भर के 1 करोड़ पल्सर ग्राहकों के मील का पत्थर हासिल करने पर हमें गर्व है, और इसी मौके पर पल्सर ब्लैक एडिशन को पेश किया गया है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bajaj Pulsar Black Pack Edition
बता दें कि बजाज पल्सर का पहला मॉडल 16 साल पहले लॉन्च किया गया था। पहली बार इसे 150 सीसी में उतारा गया था। पल्सर का मुकाबला होंडा यूनिकॉर्न, सुजुकी जिक्सर, TVS  अपाचे और यामाहा की FZ से रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें