दुनिया की पहली सुपरबाइक एसएस 100 बनाने के लिए मशहूर, ब्रो सुपीरियर (Brough Superior) को मोटरसाइकिलों की रोल्स रॉयस के रूप में जाना जाता था। अब अपने कबाड़ होने के दशक के बाद भी, फिर से साबित हो गया है कि 1938 ब्रो सुपीरियर 750cc BS4 (उर्फ ब्रो सुपीरियर 'फोर सिलेंडर') आज भी बेशकीमती है।
Trending Videos
विज्ञापन
इस कबाड़ सी दिखने वाली बाइक की कीमत 3.22 करोड़ रुपये
2 of 4
Brough Superior
हाल ही में इसको ब्रिटिश पाउंड 331,900 (करीब 3.22 करोड़ रुपये) में बॉनह्मस स्टेफोर्ड में नीलाम किया गया है। इस कीमत के साथ, इस मोटरसाइकिल ने ब्रो सुपीरियर के लिए और किसी भी ब्रिटिश मोटर साइकिल की बिक्री के लिए कीमत का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
इस कबाड़ सी दिखने वाली बाइक की कीमत 3.22 करोड़ रुपये
3 of 4
नीलाम 1938 ब्रो सुपीरियर 750cc BS4 उन आठ बाइक में से एक है जिनको "ब्रोज ऑफ बॉडमिन मूरे" के नाम से जाना जाता है। इसको 50 साल पहले कबाड़ माना जा चुका था। हालांकि, ये सालों से कोर्निश गांव के घर में संग्रहीत थीं जिनको पिछले साल पाया गया। ब्रो सुपीरियर 750cc BS4 चार सिलेंडर इंजन वाली बाइक थी, जो समय उस दौरान तकनीकी तौर पर एक चमत्कार था।
इस कबाड़ सी दिखने वाली बाइक की कीमत 3.22 करोड़ रुपये
4 of 4
Brough Superior
ये मोटरसाइकिलें कुछ पूरी, कुछ आधे-अधूरे पार्ट्स के तौर पर मिलीं। इन सबकी नीलामी ब्रिटिश पाउंड 7,52,625 (करीब 7.3 करोड़ रुपये) में हुई है। ब्रो सुपीरियर मोटरसाइकिलों को नॉटिंघम, इंग्लैंड में 1919 से 1940 तक बनाया गया, यह टीसी लॉरेंस एक ब्रिटिश सेना के अधिकारी की सवारी थी। उन्होंने अरब के लॉरेंस के रूप में जाना जाता है। उनके पास एसएस 100 सहित आठ ब्रो सुपीरियर बाइक थीं। उनकी मौत भी एसएस100 के क्रैश होने के चलते 1935 में हुई।