भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में हर साल नए और रोमांचक मॉडलों की बाढ़ आती है। जहां क्रूजर और स्पोर्टबाइक्स अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, लोगों अधिक से अधिक माइलेज और कम्यूटर मोटरसाइकिल के अलावा इनको भी पसंद कर रहे हैं। इस कारण निर्माताओं को हर साल बेहतर बाइक्स बाजार में ला रहे हैं, हम यहां दस ऐसी बाइक के बारे में चर्चा कर रहे हैं जो इस साल भारत में लॉन्च हो सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
10 ऐसी बाइक्स जिनको आप जरूर खरीदना चाहेंगे
2 of 11
10. बजाज एवेंजर 400: अफवाहें की मानें तो बजाज एक 400 सीसी मोटरसाइकिल पर काम कर रही है जो लोकप्रिय क्रूजर एवेंजर पर आधारित होगी। हाल की सफलता के बाद, कंपनी इसको नए स्तर तक ले जाने की कोशिश में है। अटकलों के अनुसार, नई एवेंजर 373cc, लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ होगी, जिसका मुकालबा केटीएम 390 ड्यूक और आरसी 390 से होगा।
विज्ञापन
इस साल लॉन्च हो सकती हैं ये 10 दमदार बाइक्स
3 of 11
9.रॉयल एनफील्ड 750cc पैरलेल ट्विन मोटरसाइकिल: रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी साल के अंत तक एक 750सीसी मोटरसाइकिल लॉन्च कर सकती है। रॉयल एनफील्ड का यह फ्लैगशिप मॉडल पैरलेल ट्विन इंजन के साथ होगा और स्ट्रीट क्रूजर प्लेटफार्म पर आधारित होगा। यह दमदार इंजन 50bhp के आप-पास ताकत रखता है।
इस साल लॉन्च हो सकती हैं ये 10 दमदार बाइक्स
4 of 11
8.ह्योसुंग जीटी 300आर: कंपनी GT250R की जगह नई 300सीसी बाइक इस साल मई-जून तक भारत लॉन्च करने वाली है। GT300R एक 275सीसी, 75 डिग्री वी-ट्विन इंजन के साथ 27.6bhp पावर और 23 एनएम टार्क जनरेट करती है। इसको इटली के मिलान में 73वें EICMA मोटरसाइकिल शो में प्रदर्शित किया गया था।
विज्ञापन
इस साल लॉन्च हो सकती हैं ये 10 दमदार बाइक्स
5 of 11
7. बेनेल्ली टोर्नेडो 302: इतालवी कंपनी बेनेल्ली ने बेनेल्ली टोर्नेडो 302 भारतीय ऑटो एक्सपो 2016 में पेश किया था। कंपनी इस बाइक को 2016 के मध्य तक देश में लॉन्च कर सकती है। यह 300cc सेगमेंट में एक अच्छा विकल्प ही सकती है। कंपनी का दावा है कि यह 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। इसकी कीमत 3 लाख रुपए तक हो सकती है।
विज्ञापन
इस साल लॉन्च हो सकती हैं ये 10 दमदार बाइक्स
6 of 11
Hero HX250
6. हीरो एचएक्स250आर: हीरो मोटोकॉर्प 250सीसी सेगमेंट में एचएक्स250आर (HX250R) नाम से बाइक लॉन्च करने वाली है। हीरो एचएक्स250आर कंपनी की अब तक की सबसे दमदार बाइक में से है। बाइक में डुअल हैडलैंप्स, डे लाइट, लॉग विंड शिल्ड, विकल्प के तौर पर एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (वैकल्पिक) और प्रभावशील टैंक डिजाइन वैगरह का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
इस साल लॉन्च हो सकती हैं ये 10 दमदार बाइक्स
7 of 11
Hero Splendor iSmart 110
5. हीरो स्प्लेंडर आईस्मार्ट 110सीसी: हीरो स्प्लेंडर 110सीसी, एयर कूल्ड इंजन के साथ है। कंपनी का कहना है कि नए इंजन 9 फीसदी अधिक पावर और वर्तमान मौजूद आई स्मार्ट से 12 फीसदी ज्यादा टॉर्क प्रदान करती है। कंपनी का दावा है कि हीरो स्प्लेंडर आई स्मार्ट 110 वर्तमान स्प्लेंडर आई स्मार्ट तुलना में बेहतर फ्यूल एफिशियंसी प्रदान करती है जो सबसे ज्यादा माइलेज के लिए जानी जाती है।
इस साल लॉन्च हो सकती हैं ये 10 दमदार बाइक्स
8 of 11
Mahindra Mojo ABS
4. महिंद्रा मोजो एबीएस: महिंद्रा टू व्हीलर भारत में मोजो 1,58,000 लाख (एक्स शोरूम दिल्ली) कीमत पर लॉन्च कर चुकी है। कंपनी अब मोजो एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम) के साथ लेने की तैयारी में हैं। यह बाइक 295 सीसी लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ 27bhp पावर और 30Nm अधिकतम टॉर्क जेनरेट करती है। इसके इंजन 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ है।
इस साल लॉन्च हो सकती हैं ये 10 दमदार बाइक्स
9 of 11
BMW G 310R
3.टीवीएस बीएमडब्ल्यू जी 310: यह एक स्टंट बाइक है जिसको चार बार विश्व स्टंट बाइक चैंपियन रहे चुके 'क्रिस फीफर' के सुझाव के साथ तैयार किया गया है। इस बाइक के ज्यादातार फीचर्स स्टंट के ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं जैसे स्लिम फ्रंट इंड, ब्रॉड शोल्डर सेक्शन, राइज्ड टेल, लॉकेबल थॉर्टेल, चौथे रियर व्हील, बड़े रियर डिस्क वैगरह।
इस साल लॉन्च हो सकती हैं ये 10 दमदार बाइक्स
10 of 11
- फोटो : Bikedekho
2. बजाज पल्सर सीएस400: भारतीय दोपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो इस साल के अंत तक एक नई हाई परफॉर्मेंस बाइक लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। कंपनी के सूत्रों ने कहा है कि यह मोटरसाइकिल बजाज की मौजूद मोटरसाइकिलों में सबसे बड़ी और दमदार होगी। अगर इस रिपोर्टों पर यकीन किया जाए तो बजाज इस साल के अंत में बहुप्रतीक्षित पल्सर सीएस400 लॉन्च कर सकती है।
1. केटीएम 390 एडवेंचर: ऑस्ट्रिया की टू व्हीलर कंपनी केटीएम ने भारतीय बाजार में 390 एडवेंचर लॉन्च करने की योजना बना रही है। अटकलों के अनुसार, कंपनी 200सीसी वर्जन पर भी काम कर रही है और इन दोनों को चाकन बजाज के कारखाने में निर्मित किया जाएगा।