वियतनामी वाहन निर्माता कंपनी VinFast (विनफास्ट) 2025 में भारतीय ऑटोमोटिव सेक्टर में एंट्री करने के लिए कमर कस रही है। वहीं, चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD (बीवाईडी) की परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ तैयार है। ये दोनों वाहन निर्माता 17 जनवरी से दिल्ली में होने वाले Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) में शोकेस करने वाले हैं।
वियतनामी वाहन निर्माता कंपनी VinFast (विनफास्ट) 2025 में भारतीय ऑटोमोटिव सेक्टर में एंट्री करने के लिए कमर कस रही है। इसके साथ ही यह इलेक्ट्रिक वाहनों की एक सीरीज लाने जा रही है। वियतनामी ऑटोमेकर ने इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए एक नया टीजर जारी किया है। जिसे वह 17 जनवरी से आयोजित होने वाले आगामी Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) में प्रदर्शित करेगा। कंपनी के सोशल मीडिया चैनलों पर शेयर की गई वीडियो क्लिप में हमें पांच-सीटर VF7 और सात-सीटर VF9 की झलक नजर आती है।
विज्ञापन
2 of 9
VinFast VF7 Electric SUV
- फोटो : VinFast
कई इलेक्ट्रिक वाहन लाने का इरादा
ऐसा लगता है कि VinFast भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की एक बड़ी रेंज लाने जा रहा है और इसका इरादा SUV तक ही सीमित नहीं है। ऊपर बताई गई बैटरी इलेक्ट्रिक SUV के अलावा, कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक साइकिल के लिए भी डिजाइन पेटेंट दाखिल किया है। इसके वैश्विक मॉडलों में से एक, VF e34 को हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए देखा गया था। हालांकि नए टीजर में इस मॉडल का संकेत नहीं दिया गया है। लेकिन उम्मीद है कि इसे VF7 और VF9 के साथ भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 9
VinFast VF7 Electric SUV
- फोटो : VinFast
कैसी है VF7 इलेक्ट्रिक एसयूवी
VF7 एक ऑल-इलेक्ट्रिक 5-सीटर SUV है। जिसमें 75.3 kWh का बैटरी पैक है, जो सिंगल-चार्ज में 450 किमी की रेंज देने का दावा करता है। वैरिएंट के आधार पर, VF7 सिंगल या डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ आता है। जहां पहला फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ 201 bhp और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। डुअल मोटर सेटअप ऑल-व्हील ड्राइव वैरिएंट के साथ आता है और यह 348 bhp और 500 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों वैरिएंट में बैटरी पैक एक जैसा ही है। जबकि सिंगल-चार्ज रेंज 450 किमी (सिंगल मोटर) से लेकर 431 किमी (डुअल मोटर) तक है। कार में 15 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले है और यह लेवल-2 ADAS सूट के साथ आता है।
4 of 9
VinFast VF9
- फोटो : VinFast
VF9 इलेक्ट्रिक कार की खासियत
VF9 एक तीन-पंक्ति वाली इलेक्ट्रिक MPV है जिसमें सात लोग बैठ सकते हैं। इसमें 123 kWh का बैटरी पैक है। यह बेस ECO वैरिएंट के लिए 531 किमी और PLUS वैरिएंट के लिए 468 किमी की सिंगल-चार्ज रेंज का दावा करती है। जिसे 6-सीटर कॉन्फिगरेशन में भी लिया जा सकता है। SUV में दोनों वैरिएंट में मानक के रूप में AWD के साथ एक डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप है। यह 402 bhp और 620 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है। VinFast का दावा है कि यह 6.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 9
VinFast VF9
- फोटो : VinFast
दोनों वेरिएंट डीसी फास्ट चार्जर से 35 मिनट में 10 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक चार्ज हो सकते हैं। फीचर के मामले में, VF9 में पहली और दूसरी पंक्तियों के लिए हीटिंग और वेंटिलेशन के साथ एडजस्टेबल सीटें हैं। वैकल्पिक लाउंज सीटें हैं जिन्हें फिट किया जा सकता है। और ये वेंटिलेशन और हीटिंग के साथ एडजस्टेबल भी हैं। कार में 15.6 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले है और इसमें कई तरह के सेफ्टी फीचर्स के साथ लेवल-2 ADAS दिया गया है।
विज्ञापन
6 of 9
BYD Sealion 7
- फोटो : BYD
BYD Sealion 7
चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD (बीवाईडी) की परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक एसयूवी BYD Sealion 7, 17 जनवरी से दिल्ली में होने वाले Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) में भारत में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह नई इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय बाजार में ईवी निर्माता की चौथी पैसेंजर व्हीकल होगी। बीवाईडी दुनिया में बहुत तेजी से बढ़ता हुआ इलेक्ट्रिक निर्माता है। और इसकी यह इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय बाजार में बहुप्रतीक्षित है।
विज्ञापन
7 of 9
BYD Sealion 7
- फोटो : BYD
परफॉर्मेंस
BYD Sealion 7 एक परफॉर्मेंस-केंद्रित इलेक्ट्रिक एसयूवी है जो प्रभावशाली परफॉर्मेंस देती है। यह 523 बीएचपी का पावर आउटपुट और 690 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। Sealion 7 सिर्फ 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड हासिल करने का दावा करती है। और 215 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 23,000 आरपीएम तक की रफ्तार पकड़ सकता है। जो इसे दुनिया भर में सबसे तेज बड़े पैमाने पर उत्पादित इलेक्ट्रिक मोटरों में से एक बनाती है।
8 of 9
BYD Sealion 7
- फोटो : BYD
बैटरी और रेंज
Sealion 7 BYD की ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी से लैस है, जो 82.5 kWh और 91.3 kWh सहित दो बैटरी साइज के साथ आती है। 82.5 kWh पैक रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है। जिनकी रेंज क्रमशः 482 किमी और 456 किमी (WLTP) है। दूसरी ओर 91.3 kWh पैक विशेष रूप से टॉप-एंड AWD एक्सीलेंस वैरिएंट के लिए है, जिसकी रेंज 502 किमी है। फास्ट-चार्जिंग क्षमताओं वाला टॉप-स्पेक वैरिएंट 230 kW DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके 24 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।
सुरक्षा
BYD ने Sealion 7 में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 9 एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा, और एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ट्रैफिक जाम असिस्ट, कॉलिजन वार्निंग और ऑटोमैटिक ब्रेकिंग, ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन, लेन डिपार्चर वार्निंग, ड्राइवर की थकान का प्रबंधन और इन-केबिन कैमरे की मदद से डिस्ट्रैक्शन अलर्ट जैसे एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स (ADAS) शामिल की हैं।