फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Mobility Global Expo 2025: ऑटो एक्सपो सभी के लिए निःशुल्क है, जानें अपना पास कैसे हासिल करें

Tue, 14 Jan 2025 02:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बहुप्रतीक्षित Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) 17 जनवरी से 22 जनवरी, 2025 तक दिल्ली में होने वाला है। पहले इसे ऑटो एक्सपो के नाम से जाना जाता था।
विज्ञापन
1 of 5
Auto Expo - फोटो : Bharat Mobility
बहुप्रतीक्षित Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) 17 जनवरी से 22 जनवरी, 2025 तक दिल्ली में होने वाला है। पहले इसे ऑटो एक्सपो के नाम से जाना जाता था। इस प्रमुख कार्यक्रम में कई वाहन निर्माता कॉन्सेप्ट और प्रोडक्शन-रेडी मॉडल का अनावरण, प्रदर्शन और यहां तक कि लॉन्च भी करेंगे। मुख्य आकर्षण में मारुति सुजुकी ई विटारा, ह्यूंदै क्रेटा इलेक्ट्रिक, टाटा सिएरा ईवी, विनफास्ट की ईवी, मर्सिडीज-बेंज की जी-वैगन का इलेक्ट्रिफाइड वर्जन, एमजी की साइबरस्टर रोडस्टर, बजाज की दूसरी सीएनजी मोटरसाइकिल और बहुत कुछ शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Auto Expo - फोटो : Bharat Mobility
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो: वह सब जो आपको जानना चाहिए

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो: यह क्या है
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो देश में मोबिलिटी से जुड़े सभी एक्सपो का एकीकरण है। जिसमें बेहद लोकप्रिय ऑटो एक्सपो भी शामिल है। इस साल के शो का थीम है 'सीमाओं से परे: ऑटोमोटिव वैल्यू चेन के भविष्य का सह-निर्माण।' यह एक 'उद्योग-नेतृत्व वाली और सरकार द्वारा समर्थित' पहल है। और इसका समन्वय इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल इंडिया (ईईपीसी इंडिया) द्वारा विभिन्न उद्योग निकायों और साझेदार संगठनों के संयुक्त समर्थन से किया जा रहा है। जिसमें ACMA, SIAM, ATMA, IESA, ISA, NASSCOM, ICEMA, AICMA, MRAI, ITPO, इन्वेस्ट इंडिया, IBEF, CII, यशोभूमि और IEML शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Auto Expo - फोटो : Bharat Mobility
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो: यह कहां आयोजित होगा
ग्लोबल एक्सपो की विभिन्न प्रदर्शनियों के लिए अलग-अलग स्थान होंगे। दिल्ली के भारत मंडपम में ऑटो एक्सपो मोटर शो, इंडिया इंटरनेशनल टायर शो, इंडिया साइकिल शो, भारत बैटरी शो, स्टील पैवेलियन और मोबिलिटी टेक पैवेलियन का आयोजन होगा। भारत कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो और अर्बन मोबिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर शो ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किए जाएंगे।

ऑटो कंपोनेंट्स शो दिल्ली के द्वारका में यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। यह 200,000 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैला होगा। और शो में 5,00,000 से अधिक दर्शकों के आने की उम्मीद है।

4 of 5
Skoda Octavia RS - फोटो : Skoda
टिकट डिटेल्स
एक्सपो में जाने के इच्छुक लोग आधिकारिक वेबसाइट www.bharat-mobility.com पर पंजीकरण करके निःशुल्क कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। एक बार जब आप सभी डिटेल्स देख लेंगे, तो आपको अपने ई-मेल आईडी पर एक क्यूआर-कोड हासिल होगा और वह कार्यक्रम के लिए आपका पास होगा। आम जनता के लिए 19 से 22 जनवरी, 2025 तक प्रवेश की अनुमति है। 17 जनवरी को सिर्फ मीडिया पेशेवरों के लिए विशेष प्रवेश है। जबकि 18 जनवरी डीलरों और विशेष आमंत्रण वाले लोगों के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Auto Expo - फोटो : Skoda
कैसे पहुंचें
प्रगति मैदान में भारत मंडपम तक पहुंचना सुविधाजनक है। क्योंकि यहां कई परिवहन विकल्प उपलब्ध हैं। विजिटर्स ब्लू लाइन मेट्रो से सुप्रीम कोर्ट स्टेशन तक जा सकते हैं। जहां से शटल सर्विस उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाएंगी। कार्यक्रम स्थल पर कार से जाने वालों को पार्किंग की पर्याप्त सुविधा मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें