फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Selling SUV: यह हैं मार्च में बिकने वाली टॉप-5 एसयूवी, विटारा ब्रेजा ने नेक्सन को पछाड़ा

Wed, 12 Apr 2023 06:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
भारतीय कार बाजार में एसयूवी सेगमेंट की हिस्सेदारी हर साल बड़ी होती जा रही है। मार्च 2023 में बिकने वाली टॉप 10 कारों में से 50 प्रतिशत हिस्सेदारी SUV (कॉम्पैक्ट, सब-4-मीटर और मिड-साइज) की थी। लगातार बढ़ती लोकप्रियता ने कार निर्माताओं को अपने पोर्टफोलियो में ज्यादा एसयूवी की पेशकश करने और बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। यहां हम आपको पिछले महीने बिकने वाली टॉप-5 एसयूवी कारों के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
टॉप-5 वाहन निर्माता
टॉप-5 वाहन निर्माता के साल-दर-साल की बिक्री के आंकड़े -
 
वाहन निर्माता मॉडल मार्च 2023 मार्च 2022 साल-दर-साल
Maruti Suzuki Vitara Brezza 16,227 12,439 30%
Tata Motors Nexon 14,769 14,315 3%
Hyundai Creta 14,026 10,532 33%
Tata Motors Punch 10,894 10,526 3%
Maruti Suzuki Grand Vitara 10,045
विज्ञापन

3 of 5
Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : For Reference Only
मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी
मारुति सुजुकी पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में एसयूवी के बढ़ते दबदबे पर दांव लगा रही है। जापानी कार निर्माता के पास इस समय में 45 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है और इसका लक्ष्य हिस्सेदारी को 50 प्रतिशत तक बढ़ाना है। Vitara Brezza ने मार्च 2023 में Tata Nexon से लगभग 2,000 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री कर अपना टॉप पोजिशन बरकरार रखा। इसने 30 प्रतिशत की साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की है। हाल ही में लॉन्च हुई ग्रैंड विटारा कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद कई खरीदारों को आकर्षित कर रही है और हर महीने एक पोजिशन ऊपर जा रही है।

4 of 5
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स की बिक्री
टाटा मोटर्स की भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार नेक्सन है, जिसकी मार्च 2023 में 14,769 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल की तुलना में यह आंकड़ा 3 प्रतिशत ज्यादा है। फरवरी 2023 में Tata Nexon की 13,914 यूनिट्स बिकीं थी। यह एसयूवी Global NCAP से 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल करने वाली कार है जो दो इलेक्ट्रिक वर्जन में भी आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai Creta - फोटो : For Reference Only
ह्यूंदै की बिक्री
मार्च 2023 के लिए टॉप 10 बिकने वाली कारों की सूची में ह्यूंदै की एकमात्र कार क्रेटा है। इस एसयूवी ने 14,026 यूनिट्स की बिक्री के से मार्च 2023 में साल-दर-साल 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। पिछले साल मार्च में कंपनी ने क्रेटा की 10,532 यूनिट्स की बिक्री की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें