फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइलेज में Tata Altroz ने कैसे दी Baleno, i20 और Honda Jazz को टक्कर, पढ़ें कौन है बेस्ट

Tue, 28 Jan 2020 09:46 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tata Altroz Vs Honda Jazz vs Hyundai i20 Vs Maruti Baleno Fuel Mileage - फोटो : AmarUjala
Tata Altroz के आने के बाद प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में खलबली मच गई है। इस सेगमेंट में अल्ट्रोज सभी कारों पर भारी पड़ रही है। इस सेगमेंट में अल्ट्रोज का मुकाबला Maruti Baleno, Toyota Glanza, Hyundai i20 और Honda Jazz से है। आइए जानते हैं कीमतों और माइलेज के मामले में इनमें से कौन सी कार है अव्वल है...
विज्ञापन

2 of 5
Tata Altroz Vs Honda Jazz vs Hyundai i20 Vs Maruti Baleno base models - फोटो : Amar Ujala

25.11 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज

टाटा अल्ट्रोज को 5.29 लाख रुपये से लेकर 9.29 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में उतारा गया है। वहीं यह दो बीएस6 इंजन ऑप्शन 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आएगी। इसका पेट्रोल इंजन 86 बीएचपी की पावर और डीजल इंजन 90 एचपी की पावर देता है। दोनों इंजनों को केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उतारा गया है। इसका पेट्रोल इंजन 19.05 किमी प्रति लीटर और डीजल इंजन 25.11 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
विज्ञापन

3 of 5
Tata Altroz Launch - फोटो : social media

टाटा अल्ट्रोज पेट्रोल के मुकाबले दूसरी कारों से तुलना

  टाटा अल्ट्रोज मारुति बलेनो टोयोटा ग्लैंजा ह्यूंदै आई20 होंडा जैज
इंजन 1199 सीसी (BS6) 1197 सीसी माइल्ड-हाईब्रिड (BS6) 1197 सीसी माइल्ड-हाईब्रिड (BS6) 1197 सीसी (BS4) 1199 सीसी (BS4)
पावर 86 एचपी 90 एचपी 90 एचपी 83 एचपी 90 एचपी
टॉर्क 113 एनएम 113 एनएम 113 एनएम 115 एनएम 110 एनएम
गियर बॉक्स 5-स्पीड 5-स्पीड 5-स्पीड 5-स्पीड 5-स्पीड
ARAI माइलेज 19.05 किमी प्रति लीटर 23.87 किमी प्रति लीटर 23.87 किमी प्रति लीटर 18.24 किमी प्रति लीटर 18.2 किमी प्रति लीटर
 
वहीं इस सेगमेंट में मारुति बलेनो के अलावा टोयोटा ग्लेंजा बीएस6 इंजन के साथ आती हैं। होंडा और ह्यूंदै जल्द ही अपनी प्रीमियम हैचबैक वाली कारों को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च करेंगी। ग्लैंजा असल में मारुति बलेनो का रीबैज वर्जन है और एक ही प्लेटफॉर्म पर इन्हें बनाया गया है। बलेनो और ग्लैंजा में केवल बैज का ही अंतर मिलेगा, बाकी सभी फीचर्स एक जैसे हैं। वहीं टाटा अल्ट्रोज को छोड़ दें, बाकी सभी कारें सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ आती हैं। वहीं टाटा भी जल्द ही अल्ट्रोज पेट्रोल को ऑटोमैटिक डुअल क्लच यूनिट के साथ लाएगी।
 

4 of 5
Tata Altroz Vs Honda Jazz vs Hyundai i20 Vs Maruti Baleno - फोटो : AmarUjala

टाटा अल्ट्रोज डीजल के मुकाबले दूसरी कारों से तुलना

  टाटा अल्ट्रोज मारुति बलेनो ह्यूंदै आई20 होंडा जैज
इंजन 1497 सीसी टर्बो (BS6) 1248 सीसी टर्बो (BS4) 1396 सीसी टर्बो (BS4) 1498 सीसी (BS4)
पावर 90 एचपी 75 एचपी 90 एचपी 100 एचपी
टॉर्क 200 एनएम 190 एनएम 220 एनएम 200 एनएम
गियर बॉक्स 5-स्पीड 5-स्पीड 5-स्पीड 5-स्पीड
ARAI माइलेज 25.11 किमी प्रति लीटर 27.39 किमी प्रति लीटर 21.76 किमी प्रति लीटर 27.3 किमी प्रति लीटर
 
प्रीमियम हैचबैक में डीजल इंजन सेगमेंट की बात करें, तो बलेनो और जैज सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं। वहीं ह्यूंदै आई20 का माइलेज सबसे कम है। खास बात यह है कि टाटा अल्ट्रोज बीएस6 इंजन के साथ आती है। जबकि बाकी कारें बीएस4 इंजन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honda Jazz Hybrid - फोटो : सांकेतिक

कीमतों (एक्स-शोरूम) की तुलना

  टाटा अल्ट्रोज मारुति बलेनो टोयोटा ग्लैंजा ह्यूंदै आई20 होंडा जैज
पेट्रोल- मैनुअल ट्रांसमिशन 5.29 लाख रुपये से 7.69 लाख रुपये 5.59 लाख से 7.86 लाख रुपये 6.98 लाख रुपये से7.58 लाख रुपये 5.60लाख रुपये से 8.16 लाख रुपये 7.45 लाख रुपये से 7.89 लाख रुपये
पेट्रोल- ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ---- 7.67 लाख से 8.90 लाख रुपये 8.30 लाख से 8.90 लाख रुपये 8.22 लाख से 9.21 लाख रुपये 8.65 लाख से 7.09 लाख रुपये
डीजल- मैनुअल ट्रांसमिशन 6.99 लाख से 9.29 लाख रुपये 6.69 लाख से 8.68 लाख रुपये ----- 6.98 लाख से 9.41 लाख रुपये 8.17 लाख से 9.41 लाख रुपये
 
बाकी कारों के मुकाबले पेट्रोल में टाटा अल्ट्रोज सबसे सस्ती कार है, बीएस6 इंजन होने के बावजूद बाकी कारों की कीमत इससे ज्यादा है। वहीं टॉप वेरियंट में ग्लैंजा सबसे सस्ती है, और अल्ट्रोज से 11 हजार रुपये सस्ती है। डीजल इंजन की बात करें, तो इसके शुरुआती डीजल वर्जन की कीमत बलेनो और आई20 डीजल से ज्यादा है, जबकि टॉप वेरियंट में बलेनो सबसे सस्ती कार है। लेकिन ये याद रखना जरूरी है कि टाटा अल्ट्रोज प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में अकेली ऐसी कार है, जिसे ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें