अगर आपका परिवार बड़ा है और आपको एक साथ कहीं आने जाने में समस्या होती है तो एक बड़ी कार आपकी जरूरत है। इस दिवाली में अगर आप एक 7-सीटर गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। हम आपको बात रहे हैं टॉप 6 7-सीटर कारों के बारे में। जानिए इन कारों के पावर, स्पेसिफिकेशंस और माइलेज की पूरी डिटेल्स।
विज्ञापन
2 of 13
Maruti Suzuki Ertiga 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Ertiga
भारत की सबसे लोकप्रिय मल्टी पर्पस व्हीकल (एमपीवी) में से एक Maruti Ertiga (मारुति अर्टिगा) का सेकंड जेनरेशन मॉडल बाजार में उपलब्ध है। नया मॉडल भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 7-सीटर कारों में से एक है। इसमें SHVS माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.5-लीटर K15C डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 101bhp का पावर और 137Nm का टार्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल हैं। यह इंजन सुजुकी के माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम - SHVS और लाइटर HEARTECT प्लेटफॉर्म से लैस है।
विज्ञापन
3 of 13
Maruti Suzuki Ertiga 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
कितनी है माइलेज
MPV के पेट्रोल वर्जन में मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 20.5 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 20.3 किमी प्रति लीटर की फ्यूल इकॉनमी देने का दावा किया गया है। यह फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी ऑप्शन के साथ भी आती है। हालाँकि, पावर और टॉर्क क्रमशः 87 bhp और 121.5 Nm तक कम हो जाता है। CNG वर्जन में 26.1 किमी प्रति किलो की ARAI प्रमाणित माइलेज देने का दावा किया गया है।
4 of 13
Kia Carens
- फोटो : Kia India
Kia Carens
Kia ने MPV सेगमेंट में ऑल-न्यू मॉडल Carens के साथ एंट्री की है। यह अपनी सेगमेंट में सबसे बड़े केबिन स्पेस के साथ आती है। यह एमपीवी ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios के प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो वेन्यू और किआ सॉनेट में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे 3 इंजन विकल्पों में पेश किया गया है - 113 bhp 1.5-लीटर पेट्रोल, 138 bhp 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 113 bhp 1.5-लीटर टर्बो डीजल।
विज्ञापन
5 of 13
Kia Carens
- फोटो : Kia
कितना है माइलेज
डीजल वर्जन अपनी श्रेणी में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में से एक है, जो कि 21.3 किमी प्रति लीटर का ARAI प्रमाणित माइलेज देती है। 1.5-लीटर पेट्रोल 15.7 किमी प्रति लीटर देता है, जबकि 1.4-लीटर टर्बो वर्जन 16.2 किमी प्रति लीटर की पेशकश करने का दावा करता है।
विज्ञापन
6 of 13
Maruti XL6 Facelift 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki XL6
मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम कारों के डीलरशिप नेटवर्क नेक्सा के जरिए Ertiga MPV पर आधारित 6-सीटर क्रॉसओवर एमपीवी कार XL6 की बिक्री करती है। यह दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीटों के साथ सिर्फ 6-सीटर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस एमपीवी कार को SHVS माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ सिंगल 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन में पेश किया गया है जो Ertiga में भी मिलता है। यह इंजन 101 bhp का पावर और 137 Nm का टार्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक शामिल हैं।
विज्ञापन
7 of 13
Maruti XL6 Facelift 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki XL6 एमपीवी के मैनुअल वर्जन में 20.9 किमी प्रति लीटर की ARAI प्रमाणित माइलेज देने का दावा किया गया है। वहीं, AT वर्जन 20.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।
8 of 13
2021 Renault Triber
- फोटो : Renault
Renault Triber
फ्रेंच वाहन निर्माता रेनो की सब -4-मीटर एमपीवी सेगमेंट में Renault Triber (रेनो ट्राइबर) एक लोकप्रिय पेशकश है। इस मॉडल में बैठने की लचीली व्यवस्था है जिसमें बूट स्पेस बढ़ाने के लिए तीसरी पंक्ति की सीटों को पूरी तरह से हटाया जा सकता है। यह CMF-A+ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो Kiger सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में भी इस्तेमाल किया जाता है।
9 of 13
2021 Renault Triber
- फोटो : Renault
यह 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है जो 71 bhp का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के जरिए पावर को आगे के पहियों तक पहुंचाया जाता है। यह एमपीवी कार 20 किमी प्रति लीटर की ARAI प्रमाणित माइलेज देने का दावा करती है।
10 of 13
Mahindra Marazzo
- फोटो : For Reference Only
Mahindra Marazzo
महिंद्रा ने 2018 में भारतीय बाजार में ऑल-न्यू Marazzo (मराजो) एमपीवी लॉन्च की थी। यह मॉडल कीमत के लिहाज से अर्टिगा और इनोवा के बीच पोजिशन की गई है। मराजो के साथ, महिंद्रा ने एक बिल्कुल नया 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन पेश किया। यह इंजन 121 bhp का पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
11 of 13
Mahindra Marazzo
- फोटो : Mahindra
Mahindra Marazzo एमपीवी कार 17.6 किमी प्रति लीटर की ARAI प्रमाणित माइलेज देने का दावा करती है।
12 of 13
Mahindra Bolero Neo
- फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero Neo
Mahindra ने TUV300 कॉम्पैक्ट SUV को कई बदलावों के साथ फिर से पेश किया, और नए मॉडल का नाम रखा Bolero Neo (बोलेरो नियो)। यह घरेलू एसयूवी निर्माता की ओर से सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली एसयूवी पेशकश में से एक है। Mahindra Bolero Neo एसयूवी में 1.5-लीटर mHawk100 डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 100 bhp का पावर और 260 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।