फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन-कौन सी हैं 2018 की बेस्ट माइलेज बाइक्स

Wed, 19 Dec 2018 01:51 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
racing bikes

जब हम टू-व्हीलर खरीदने जाते हैं, तो डिजाइन और लुक के साथ परफॉरमेंस पर ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन सेल्समैन से आखिरी सवाल यही होता है कि ‘कितना देती है’, और इसका उत्तर ही शॉपिंग की आखिरी वजह भी बनती है। अगर आप नई बाइक लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं उन बाइक्स के बारे में, जो ज्यादा माइलेज देती हैं...

 
विज्ञापन

TVS Apache RTR 160 4V

2 of 7
TVS Apache RTR 160 4V

टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 में 159.7 सीसी का ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 16.8 पीएस की पॉवर और 14.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 12 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। अगर फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें, तो सिटी में यह 50.94 किमी प्रति लीटर और हाईवे पर 56.1 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

 
विज्ञापन

Suzuki Gixxer SF-Fi ABS

3 of 7
Suzuki Gixxer SF-Fi ABS
सुजुकी जिक्सर एसएफ में 154.9 सीसी का एयर कूल्ड इंजन लगा है, जो 14.6 बीएचपी की पॉवर और 14 एनएम का टॉर्क देता है। इस बाइक के हिट होने के पीछे एक वजह यह भी है कि लुक्स में सुजुकी हायाबूसा जैसी दिखती है। इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक लगा है, जो 600 किमी तक चलता है। बात माइलेज की करें, तो सिटी में 51 किमी प्रति लीटर और हाइवे पर 62.47 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

Suzuki Intruder Fi

4 of 7
suzuki intruder

सुजुकी इंट्रूडर में 154.9 सीसी का एयर कूल्ड इंजन है, जो 14.8 पीएस की पॉवर और 14 एनएम का टॉर्क देता है। इंट्रूडर में 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यब सिटी में 50 किमी प्रति लीटर और हाईवे पर 57.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

 
विज्ञापन

Suzuki Burgman Street

5 of 7
suzuki burgman street 125

इस स्कूटर को इस साल जुलाई में लॉन्च किया गया था, और पहली बार ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस हुआ था। इसमें 124.3 सीसी का 4स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर एयरकूल्ड इंजन लगा है, जो 6,500 आरपीएम पर 8.6 बीएचपी की पावर और 5,000 आरपीएम पर 10.2 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 5.6 लीटर की है, जो सिटी में 54.9 किमी प्रति लीटर और हाइवे पर 54.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

 
विज्ञापन

TVS Jupiter Classic

6 of 7
2017 TVS Jupiter

टीवीएस जुपिटर इस सेंगमेंट में अकेला ऐसा स्कूटर है, जो सबसे ज्यादा माइलेज देता है। जुपिटर क्लासिक एडिशन में 110 सीसी का 4-स्ट्रोक सिंगल सिलंडर इंजन दिया गया है, जो 7.9 बीएचपी की पावर और 8 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। यह सिटी में 60.44 किमी प्रति लीटर और हाइवे पर 66.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

TVS Radeon

7 of 7
TVS Radeon

टीवीएस ने इसे हीरो स्प्लेंडर को टक्कर देने की के लिए लॉन्च किया था। इसमें 109.7 सीसी का सिंगल सिलिंडर थ्री वॉल्व एयर कूल्ड इंजन है, जो 8.3 बीएचपी की पावर और 8.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। 110 सीसी सेगमेंट में पहली बार इस बाइक में ब्रेकिंग कंट्रोल फीचर दिया गया है। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यह सिटी में 66.29 किमी प्रति लीटर और हाइवे पर 63.97 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें