फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV Scooter: बैटरी की टेंशन हाेगी खत्म, आठ साल की वारंटी के साथ आ रहे ये 5 स्कूटर्स; खरीदने से पहले देखें लिस्ट

Wed, 05 Aug 2026 01:09 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

EV battery warranty: ईवी खरीदते समय अब सिर्फ रेंज और फीचर्स ही नहीं, बल्कि बैटरी वारंटी भी एक बड़ा फैक्टर बन चुकी है। भारत में कई दिग्गज कंपनियां अपने मॉडल्स के साथ आठ साल तक की बैटरी कवरेज दे रही हैं। अगर आप भी एक ऐसे स्कूटर की तलाश में हैं जो वर्षों तक लंबी वारंटी दे, तो यहां देखिए पांच बेहतरीन स्कूटर्स की लिस्ट।
 
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
Electric scooter battery warranty: भारत में ईवी की लोकप्रियता बढ़ रही है। अब खरीदार रेंज, चार्जिंग टाइम और फीचर्स के साथ-साथ वारंटी भी देख रहे हैं। 2026 में कई कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर 8 साल तक की बैटरी वारंटी देना शुरू कर दिया है, जिससे ग्राहकों को लॉन्ग-टर्म ओनरशिप का भरोसा मिल रहा है। आइए जानते हैं उन पांच इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में, जो लंबी बैटरी प्रोटेक्शन के साथ आते हैं।

क्यों जरूरी है लंबी बैटरी वारंटी?
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बैटरी किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन का सबसे महंगा हिस्सा मानी जाती है। इसकी रिप्लेसमेंट कॉस्ट काफी ज्यादा होती है, इसलिए अब खरीदार बैटरी वारंटी को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क हो गए हैं। यही वजह है कि कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए वारंटी कवरेज बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
टीवीएस आईक्यूब - फोटो : tvsmotor
1. टीवीएस आईक्यूब
इस लिस्ट में पहला स्कूटर टीवीएस आईक्यूब है। यह उन स्कूटरों में शामिल है, जिन पर अब 8 साल तक की एक्सटेंडेड बैटरी वारंटी मिलती है। यह स्कूटर शानदार परफॉर्मेंस की बजाय प्रैक्टिकैलिटी और रोजमर्रा के इस्तेमाल पर फोकस करता है। शहरों में यह सबसे ज्यादा दिखाई देने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक बन चुका है।
विज्ञापन

3 of 6
एथर रिज्टा - फोटो : atherenergy
2. एथर रिज्टा
एथर रिज्टा को तो खासकर फैमिली के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें बड़ा स्टोरेज स्पेस और लंबी बैटरी वारंटी का फायदा मिलता है। जो खरीददार लंबे समय यानी कई वर्षों तक एक ही स्कूटर इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

4 of 6
हीरो विडा VX2 - फोटो : vidaworld
3. हीरो विडा VX2
हीरो विडा VX2 को भी अब इस सूची का अहम हिस्सा माना जा रहा है। कंपनी बैटरी ए अ सर्विस यानी BaaS और बैटरी ओनरशिप दोनों विकल्पों के साथ एक्सटेंडेड बैटरी प्रोटेक्शन ऑफर कर रही है। इससे ग्राहकों को लंबे समय तक मेंटेनेंस को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

5 of 6
ओला S1 - फोटो : olaelectric
4. ओला S1
ओला एस 1 रेंज पर कंपनी 8 साल तक की बैटरी कवरेज दे रही है। हालांकि, वारंटी की शर्तें अलग-अलग वेरिएंट और प्लान के हिसाब से बदल सकती हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले वारंटी से जुड़े नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बजाज चेतक - फोटो : chetak
5. बजाज चेतक
बजाज चेतक की बात करें तो अब यह मजबूत बैटरी वारंटी के साथ आता है। बजाज ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए बाजार ट्रेंड के हिसाब से अपडेट कर दिया है। साथ ही ग्राहकों को लंबे समय तक बैटरी सपोर्ट दे रहा है।

वारंटी लेते समय किन बातों का रखें ध्यान?
अगर आप कोई स्कूटर खरीदते हैं, तो वारंटी का यह मतलब नहीं होता है कि हर आपकी हर तरह की समस्या पूरी तरह कवर हो सकती है। कंपनियां वारंटी के साथ कुछ शर्तें भी तय करती हैं। जैसे की किमी लिमिट, सर्विसिंग का नियम और बैटरी हेल्थ थ्रेशहोल्ड। इसी वजह से रेंज और चार्जिंग टाइम की तुलना करने पर वारंटी पॉलिसी को समझना भी बेहद जरूरी हो जाता है।



बदल रहा है इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार
जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर मेनस्ट्रीम हो रहे हैं, कंपनियां अब सिर्फ फीचर्स और परफॉर्मेंस पर नहीं, बल्कि बिक्री के बाद मिलने वाले भरोसे पर भी प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। आने वाले समय में बैटरी वारंटी ग्राहकों के लिए सबसे बड़ा फैसला लेने वाला फैक्टर बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें