फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS Price Hike: टीवीएस ने अपने स्कूटरों के बढ़ाए दाम, जानें iQube, ऑर्बिटर, जुपिटर और एनटॉर्क कितने हुए महंगे

Wed, 05 Aug 2026 12:19 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप TVS का नया स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी। कंपनी ने अपने कई स्कूटरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
1 of 4
TVS Scooter Price Increase - फोटो : Amar Ujala

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने स्कूटर पोर्टफोलियो की कीमतों में इजाफा करने का एलान किया है। जिससे टीवीएस स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों को अपने अपनी जेब कुछ ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक और पेट्रोल से चलने वाले कई लोकप्रिय स्कूटर्स के दामों में 11,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है।

इस मूल्य वृद्धि का सबसे बड़ा असर कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों पर पड़ा है, खासतौर पर इलेक्ट्रिक आईक्यूब रेंज और नई ऑर्बिटर सीरीज पर। इसके अलावा, पेट्रोल से चलने वाले लोकप्रिय मॉडलों जैसे जुपिटर 110, जुपिटर 125 और एनटॉर्क 125 की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

2 of 4
TVS iQube ST - फोटो : TVS

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स आईक्यूब और ऑर्बिटर के दामों में क्या बदलाव हुए हैं?

कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहनों की श्रृंखला में सबसे तेज और सबसे बड़ी मूल्य बढ़ोतरी देखने को मिली है। विभिन्न मॉडलों के आधार पर नई और पुरानी कीमतों का डिटेल्स ये है:

  • ऑर्बिटर वी1: इस स्कूटर की कीमत 88,250 रुपये से बढ़कर 99,250 रुपये हो गई है। इसमें पूरे 11,000 रुपये का इजाफा किया गया है, जो पूरी लिस्ट में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

  • ऑर्बिटर वी2: इसकी कीमत पहले 1.05 लाख रुपये थी, जो अब 9,000 रुपये बढ़कर 1.14 लाख रुपये हो गई है।

  • आईक्यूब 3.5 किलोवाट-घंटे मॉडल: आईक्यूब श्रृंखला में सबसे बड़ा उछाल इसी मॉडल में आया है। इसकी कीमत 1.33 लाख रुपये से बढ़कर 1.42 लाख रुपये हो गई है, यानी इसमें 9,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

  • आईक्यूब 2.2 किलोवाट-घंटे बेस मॉडल: इस शुरुआती मॉडल की कीमत 1.11 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.16 लाख रुपये कर दी गई है, जिसमें 5,000 रुपये का इजाफा हुआ है।

  • आईक्यूब एस 4.7 किलोवाट-घंटे मॉडल: यह मॉडल पहले 1.55 लाख रुपये का था, जो अब 6,000 रुपये महंगा होकर 1.61 लाख रुपये का हो गया है।

  • आईक्यूब एसटी 5.3 किलोवाट-घंटे टॉप मॉडल: इस शीर्ष मॉडल की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा हुआ है, जिससे इसकी कीमत 1.72 लाख रुपये से बढ़कर 1.75 लाख रुपये हो गई है।

  • आईक्यूब 3.1 किलोवाट-घंटे मॉडल: दिलचस्प बात यह है कि इस विशिष्ट वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह 1.33 लाख रुपये पर ही उपलब्ध है।

विज्ञापन

3 of 4
TVS iQube - फोटो : TVS Motor

क्या यह एकमुश्त बढ़ोतरी है या किस्तों में की गई क्रमिक वृद्धि है?

वाहन की वर्तमान कीमतें किसी एक अचानक हुई वृद्धि का नतीजा नहीं हैं। बल्कि ये पिछले कुछ महीनों के दौरान धीरे-धीरे की गई क्रमिक बढ़ोतरी को दर्शाती हैं।

  • अप्रैल की कीमतों से तुलना:
    अप्रैल के संदर्भ को देखें तो उस समय ऑर्बिटर वी1 की कीमत 88,250 रुपये और वी2 की कीमत 1.05 लाख रुपये दर्ज की गई थी।

  • आईक्यूब का शुरुआती दौर:
    इसी तरह, अप्रैल में आईक्यूब के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 1.11 लाख रुपये थी और इसके सबसे महंगे आईक्यूब एसटी मॉडल की कीमत 1.72 लाख रुपये थी।

  • समय के साथ बदलाव:
    हाल के महीनों में चरणबद्ध तरीके से की गई छोटी-छोटी बढ़ोतरी का संयुक्त असर अब इन नई और बढ़ी हुई कीमतों के रूप में सामने आया है।

विज्ञापन

4 of 4
TVS Jupiter 110 Special Edition - फोटो : TVS

पेट्रोल से चलने वाले जुपिटर और एनटॉर्क मॉडल कितने महंगे हुए हैं?

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के अलावा, टीवीएस ने अपने पेट्रोल इंजनों से चलने वाले लोकप्रिय मॉडलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है:

  • जुपिटर 110 रेंज: इस मॉडल की नई कीमतें अब 73,975 रुपये से शुरू होकर 88,850 रुपये तक पहुंच गई हैं। इसके अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर 575 रुपये से लेकर 1,950 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

  • जुपिटर 125 रेंज: इसकी कीमतें अब 81,110 रुपये से लेकर 89,935 रुपये के बीच हो गई हैं। इसमें मॉडल के अनुसार 875 रुपये से लेकर 2,410 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

  • एनटॉर्क 125 डिस्क वेरिएंट: स्पॉटी लुक वाले इस स्कूटर की कीमत पहले 82,500 रुपये थी, जो अब 850 रुपये बढ़कर 83,350 रुपये हो गई है।

  • एनटॉर्क 125 रेस एडिशन: इस वेरिएंट में भी 850 रुपये का इजाफा किया गया है, जिससे इसकी कीमत 87,950 रुपये से बढ़कर 88,800 रुपये हो गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें