अक्सर लोग बाइक के सेफ्टी फीचर्स को नजरअंदाज कर देते हैं जो अक्सर एक्सीडेंट की स्थिति में भारी नुकसान का कारण बनता है। यहां जानिए देश की टॉप 3 सबसे सस्ती एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम वाली बाइक्स, जो कम कीमत में स्टाइल के साथ-साथ शानदार माइलेज देती हैं।
विज्ञापन
1 of 10
एबीएस टेक्नोलॉजी के साथ टॉप बाइक
- फोटो : For Reference Only
मोटरसाइकिल खरीदते समय लोग जिन सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं पर ध्यान देते हैं, वे हैं इसकी माइलेज, कीमत और इसका इंजन। लेकिन अक्सर लोग बाइक के सेफ्टी फीचर्स को नजरअंदाज कर देते हैं जो आमतौर पर एक्सीडेंट की स्थिति में भारी नुकसान का कारण बनता है। बाइक में ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग) एक ऐसा फीचर होता है जिसकी वजह से अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक स्लिप नहीं होती और असरदार ब्रेकिंग मिलती है। इससे दुर्घटना का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है और चालक को गंभीर चोटें नहीं आती। अगर आप भी एक सेफ बाइक खरीदना चाहते हैं तो यहां जानिए देश की टॉप 3 सबसे सस्ती एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम वाली बाइक्स, जो कम कीमत में स्टाइल के साथ-साथ शानदार माइलेज देती हैं।
विज्ञापन
2 of 10
एबीएस टेक्नोलॉजी के साथ टॉप बाइक
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Platina 110
Bajaj Platina (बजाज प्लेटिना) इस लिस्ट में पहले नंबर पर है जो ABS सिस्टम के साथ आने वाली सबसे सस्ती बाइक है। इस बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें 115.45 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 8.6 PS का पावर और 9.81 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
3 of 10
एबीएस टेक्नोलॉजी के साथ टॉप बाइक
- फोटो : Bajaj Auto
ब्रेकिंग सिस्टम
बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो कंपनी ने इसके फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन दिया है, जिसके साथ सिंगल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
4 of 10
एबीएस टेक्नोलॉजी के साथ टॉप बाइक
- फोटो : Bajaj Auto
माइलेज और कीमत
माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि Bajaj Platina 110 बाइक 84 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है और यह माइलेज ARAI से प्रमाणित है। बजाज प्लेटिना 110 की शुरुआती कीमत 63,366 रुपये है। बाइक इंश्योरेंस और आरटीओ फीस का भुगतान करने के बाद बाइक की ऑन-रोड कीमत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
5 of 10
एबीएस टेक्नोलॉजी के साथ टॉप बाइक
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar 150
Bajaj Pulsar (बजाज पल्सर) सबसे सस्ते एबीएस सिस्टम वाली दूसरी बाइक है। भारतीय टू-व्हीलर सेगमेंट में पल्सर एक कामयाब बाइक है। कंपनी ने इस बाइक को तीन वैरिएंट के साथ बाजार में उतारा है। Bajaj Pulsar 150 बाइक में 149.5 cc का इंजन है जो 14 PS का पावर और 13.25 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
विज्ञापन
6 of 10
एबीएस टेक्नोलॉजी के साथ टॉप बाइक
- फोटो : Bajaj Auto
ब्रेकिंग सिस्टम
बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो, कंपनी ने इसके फ्रंट और रियर व्हील्स में डिस्क ब्रेक दिए हैं, जिसके साथ सिंगल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
विज्ञापन
7 of 10
एबीएस टेक्नोलॉजी के साथ टॉप बाइक
- फोटो : Bajaj Auto
माइलेज और कीमत
माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह बाइक प्रति लीटर 50 किलोमीटर का माइलेज देती है और यह माइलेज ARAI से प्रमाणित है। बजाज पल्सर 150 की शुरुआती कीमत 99,418 रुपये है जो टॉप वैरिएंट के लिए 1,08,365 रुपये तक जाती है।
8 of 10
एबीएस टेक्नोलॉजी के साथ टॉप बाइक
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Avenger Street 160
Bajaj Avenger Street 160 (बजाज एवेंजर स्ट्रीट 160) इस लिस्ट में तीसरी सबसे सस्ती एबीएस बाइक है। बजाज अपनी इस बाइक को सिर्फ एक वैरिएंट के साथ बाजार में पेश करती है। इस बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें 160 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 15 PS का पावर और 13.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
9 of 10
एबीएस टेक्नोलॉजी के साथ टॉप बाइक
- फोटो : Amar Ujala
ब्रेकिंग सिस्टम
ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो कंपनी ने इसके फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन दिया है जिसके साथ सिंगल चैनल ABS सिस्टम लगाया गया है।
एबीएस टेक्नोलॉजी के साथ टॉप बाइक
- फोटो : Bajaj Auto
माइलेज और कीमत
माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह बाइक 50.77 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है और इस माइलेज को ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है। Bajaj Avenger की शुरुआती कीमत 1.08 लाख रुपये है।