Top 250cc Motorcycles In India Under 2.5 Lakh: भारत में 250cc सेगमेंट की बाइक्स को युवा राइडर्स काफी पसंद करते हैं। ये बाइक्स न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस देती हैं, बल्कि बजट में शानदार फीचर्स और माइलेज भी ऑफर करती हैं।
भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में 250cc बाइक सेगमेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस कैटेगरी की बाइक्स उन युवाओं को पसंद आती हैं जो दमदार परफॉर्मेंस, स्टाइल और बजट फ्रेंडली टूरिंग बाइक की तलाश में रहते हैं। आज हम आपको भारत में मौजूद 250cc सेगमेंट की टॉप 5 बाइक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें Bajaj, KTM, Hero, Suzuki जैसी कंपनियों की दमदार बाइक्स शामिल हैं। इन सभी मोटरसाइकिलों को आप 2.5 लाख की प्राइस रेंज के भीतर खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
बजाज डोमिनार 250
- फोटो : Bajaj Auto
1. बजाज डोमिनार 250 (Bajaj Dominar 250)
इंजन: 248.8cc लिक्विड कूल्ड
पावर: 26.63 bhp
टॉर्क: 23.5 Nm
माइलेज: 32-35 kmpl
यह देश की सबसे किफायती टूरिंग बाइक है। इसमें डुअल चैनल ABS, फुल-LED लाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ट्विन बैरल एग्जॉस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
2024 KTM 250 Duke
- फोटो : KTM
2. केटीएम 250 ड्यूक (KTM 250 Duke)
इंजन: 249.07cc लिक्विड कूल्ड
पावर: 30.57 bhp
टॉर्क: 25 Nm
माइलेज: 30-32 Kmpl
इस बाइक में राइड-बाय-वायर, स्लिपर क्लच और क्विक शिफ्टर जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। बाइक में दिया गया 5 इंच का LCD क्लस्टर, ब्लूटूथ और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन से लैस है।
4 of 6
Bajaj Pulsar N250
- फोटो : Bajaj Auto
3. बजाज पल्सर N250 (Bajaj Pulsar N250)
इंजन: 249cc ऑयल कूल्ड
पावर: 24.1 bhp
टॉर्क: 21.5 Nm
माइलेज: 37-40 Kmpl
पल्सर N250 इस सेगमेंट की सबसे किफायती 250cc मोटरसाइकिल है। इसमें 14 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
Hero Xtreme 250R
- फोटो : Hero MotoCorp
4. हीरो एक्सट्रीम 250R (Hero Xtreme 250R)
इंजन: 249.03cc
पावर: 29.5 bhp
टॉर्क: 25 Nm
माइलेज: 37-40 Kmpl
इस बाइक का वजन 167.7 किलो है और इसमें 11.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। डुअल चैनल ABS के साथ इसकी अग्रेसिव डिजाइन और परफॉर्मेंस युवाओं को आकर्षित करती है।
5. सुजुकी जिक्सर 250 (Suzuki Gixxer 250)
इंजन: 249cc
पावर: 26.13 bhp
टॉर्क: 22.2 Nm
माइलेज: 35-38 Kmpl
इस बाइक में डुअल चैनल ABS और 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यह बाइक एक स्टाइलिश और बैलेंस्ड राइडिंग एक्सपीरियंस भी देती है।