फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Pulsar 125 Carbon Fibre Edition: लोकप्रिय बजाज पल्सर रेंज में लॉन्च हुई नई बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 15 Nov 2022 07:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Bajaj Pulsar 125 Carbon Fibre Edition - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने भारत में नया Pulsar 125 Carbon Fibre Edition (पल्सर 125 कार्बन फाइबर एडिशन) लॉन्च किया है। कंपनी ने Bajaj Pulsar 125 Carbon Fibre Edition के सिंगल-सीट वर्जन की कीमत 89,254 रुपये और स्प्लिट-सीट वर्जन की कीमत 91,642 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की है। नया बजाज पल्सर 125 कार्बन फाइबर एडिशन दो कलर ऑप्शंस - ब्लू और रेड और नए बॉडी ग्राफिक्स के साथ आता है। इन नए अपडेट से इस एंट्री-लेवल पल्सर मोटरसाइकिल में कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलते हैं। बॉडी ग्राफिक्स मोटरसाइकिल के हेडलैंप कवर, फ्यूल टैंक, फ्रंट फेंडर, टेल सेक्शन, बेली पैन और अलॉय व्हील्स को कवर करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Bajaj Pulsar 125 Neon - फोटो : Bajaj Auto
इंजन और पावर
पल्सर 125 कार्बन फाइबर एडिशन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। नए एडिशन में भी वहीं 124.4 cc सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है जो 8,500 rpm पर 11.64 bhp का पावर और 6,500 rpm पर 10.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Bajaj Pulsar NS 125 - फोटो : Bajaj Auto
फीचर्स
दोनों एडिशन में सिंगल-पॉड हेडलैंप के साथ क्लासिक पल्सर डिजाइन लैंगवेज, बोल्ट श्राउड के साथ मस्कुलर फ्यूल टैंक, ब्लैक-आउट साइड स्लंग एग्जॉस्ट और स्प्लिट ग्रैब रेल्स मिलते हैं। सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी पहले जैसा ही है। 

4 of 6
Bajaj Pulsar 125 Split Seat BS6 - फोटो : Bajaj
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
बाइक में सस्पेंशन के लिए टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। ब्रेकिंग के लिए 240 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक यूनिट मिलता है। यह बाइक 6-स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ आती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Bajaj Pulsar 125 BS6 - फोटो : Bajaj
नया बजाज पल्सर 125 कार्बन फाइबर एडिशन की बिक्री पल्सर 125 नियॉन एडिशन के साथ होगी। पल्सर 125 नियॉन एडिशन को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। यह थोड़ा ज्यादा किफायती है और इसकी कीमत 87,149 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bajaj Pulsar 125 Neon - फोटो : Amar Ujala
बजाज पल्सर 125 सेगमेंट में सबसे ज्यादा आजमाई हुई बाइक है, साथ ही अपने सेगमेंट में काफी मूल्य-अनुकूल खरीदारी में से एक है। यह ज्यादा किफायती प्राइस पॉइन्ट पर बड़े पल्सर ब्रांड की स्पोर्टीनेस उपलब्ध करती है। पल्सर 125 सेगमेंट में होंडा एसपी 125 और हीरो ग्लैमर 125 जैसी बाइक को टक्कर देती है। 

अन्य खबरों में बजाज ऑटो के बारे में कहा जा रहा है कि वह पल्सर N150 को आगे पेश करने के लिए कमर कस रही है। अगले कुछ हफ्तों में भारी अपडेटेड मॉडल आने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें