मोटरसाइकिलों का क्रेज लगातार युवाओं में बढ रहा है जिसका फायदा बाइक मैन्यूफैक्चर्स को हो रहा है। दुनिया की लगभग सभी दुपहिया कंपनियां भारत में अपने प्रोडक्ट उतार चुकी हैं लेकिन हाल ही में बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में 400 सीसी की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल डोमिनार 400 पेश की है।
विज्ञापन
2 of 7
बजाज डोमिनार 400
- फोटो : बजाज ऑटो
एबीएस के लिए इसकी कीमत 150,000 रुपए तथा डिस्क ब्रेक संस्करण के लिए कीमत 136,000 रुपए रखी गई है (इक्स-शोरूम -दिल्ली)।
विज्ञापन
3 of 7
बजाज डोमिनार 400
- फोटो : बजाज आॅॅटो
बजाज डोमिनार की डिजाइन एकदम जुदा है। इसमें 43 मिलीमीटर टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स को ड्यूल स्प्रिंग मोनो सस्पेंशन के साथ लगाया है। इसका फायदा ये हुआ है कि राइडर आराम से इसे चला सकता है और लंबी राइडिंग पर भी वह थकेगा नहीं।
4 of 7
बजाज डोमिनार 400
- फोटो : बजाज ऑटो
इस मोटरसाइकिल में फयूल इंजेक्शन और लिक्विड कूलिंग युक्त 373.2 सीसी का ट्रिपल स्पार्क, चार वॉल्व डीटीएस-आई इंजिन लगा है। इस सेगमेंट की यह सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है और माना जा रहा है कि यह युवाओं में अपनी एक अलग जगह बनाएगी।
विज्ञापन
5 of 7
बजाज डोमिनार 400
- फोटो : Bajaj Auto
यह मोटरसाइकिल 35 पीएस की अपार शक्ति व 35 एनएम का मजबूत टॉर्क प्रदान करती है। लंबी दूरी की यात्राओं के लिए भी बजाज का दावा है कि यह एक सुगम मोटरसाइकिल है। कंपनी के एमडी राजीव बजाज ने अपनी बात रख्ते हुए बताया कि यह एक आरामदायक स्पोर्ट बाइक है और इस सेगमेंट में इससे सस्ती मोटरसाइकिल नहीं है।
विज्ञापन
6 of 7
बजाज डोमिनार 400
- फोटो : Bajaj Auto
सुरक्षा के लिहाज से इसमें 43 एमएम का टेलिस्कोपिक फोर्क लगा है जो बहुत ही सुगमता के साथ दोहरे स्प्रिंग वाले मोनोकॉक सस्पेंशन के साथ तालमेल बिठाकर बाइक को संतुलित करती है। इसमें डबल चैन एबीएस भी लगा है जिसमें आगे 320 एमएम का डिस्क तथा पीछे 230 एमएम का डिस्क दिया गया है। इसमें रात के अंधेरे को उजाले में बदल देने वाली ऑटोमेटिक हेडलाइट्स ऑन मोजेक् हेडलैंप दिया गया है।
एबीएस वाली डोमिनार 400 तीन रंगों में उपलब्ध है जिसमें मिडलाइट ब्लू, ट्वाईलाइट प्लम और मूनलाइट व्हाइट शामिल है। कंपनी ने इसकी लांचिंग के समय जो वादा किया था उसको पूरा करते हुए 10 जनवरी से इसकी डिलीवरी शुरू कर दी गई है। फिलहाल ये देश के 22 शहरों के 80 शोरूमों उपलब्ध है। इसकी बुकिंग ऑनलाइन भी की जा सकती है।