फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी पर लॉन्च होगी मारुति की ये दमदार कार, जानिए 5 खास बातें

Thu, 12 Jan 2017 08:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मारुति इग्निस
मारुति की बहुप्रतीक्षित कार इग्निस कल लॉन्च होने जा रही है। जानिए इसके बारे में 5 खास बातें। 
विज्ञापन

2 of 6
मारुति इग्निस
लोहड़ी पर लॉन्चिंग
मारुति सुजुकी इग्निस को पहले 2016 में ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। इसकी लॉन्चिंग भी तभी की प्लान की गई थी लेकिन कंपनी के पास मौजूदा प्रॉडक्ट्स की काफी डिमांड होने के कारण इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया गया। अब यह कल यानि लोहड़ी पर लॉन्च होगी।
विज्ञापन

3 of 6
मारुति इग्निस
इंजन
मारुति सुजुकी इग्निस पेट्रोल और डीजल, दोनों ही इंजन ऑप्शंस में आती है। इसके 1.2 के सीरीज के पेट्रोल इंजन से 84.3 पीएस की ताकत और 115 एनएम तक टॉर्क पैदा होता है। इसका डीजल इंजन 74 हॉर्स पावर की ताकत और 190 एनएम तक टॉर्क पैदा होता है। इन दोनों ही इंजनों को 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।

4 of 6
मारुति इग्निस
इंटीरियर
इग्निस का इंटीरियर नए डिजाइन का है। । स्टीयरिंग वील्स को भी नया डिजाइन दिया गया है। इस पर मल्टिफंक्शन कंट्रोल दिए गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
मारुति इग्निस
लुक्स
डिजाइन के मामले में यह बाकी कारों से काफी अलग नजर आती है। गाड़ी का पिछला हिस्सा फ्लैट है और कार के चमकीले अलॉय वील्स इसे और आकर्षक बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मारुति इग्निस
कीमत
हालांकि कीमत के बारे में अभी पूरी तरह खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन इसकी कीमत 5.5 लाख से शुरू होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें