फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bajaj Chetak 3001: बजाज चेतक 3001 हुआ लॉन्च, अब ये है कंपनी का एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर

Tue, 17 Jun 2025 04:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बजाज ऑटो ने अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन Chetak 3001 (चेतक 3001) भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें नए फ्रेम, बड़ी बैटरी, ज्यादा रेंज और कुछ एडवांस फीचर्स शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Bajaj Chetak 3001 Electric Scooter - फोटो : Chetak
बजाज ऑटो ने अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन Chetak 3001 (चेतक 3001) भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब एक लाख रुपये रखी गई है। यह मॉडल चेतक 2903 की जगह लेगा, जो अब बंद किया जा रहा है। चेतक 3001 की कीमत पुराने मॉडल से करीब 1,500 रुपये ज्यादा है। लेकिन इसमें नए फ्रेम, बड़ी बैटरी, ज्यादा रेंज और कुछ एडवांस फीचर्स शामिल किए गए हैं। यह नया वर्जन बजाज की चेतक 35 सीरीज पर आधारित है।

यह भी पढ़ें - Mercedes-Benz EQS 580 4MATIC: मर्सिडीज-बेंज ने भारत में लॉन्च किया EQS 580 4MATIC का 'सेलिब्रेशन एडिशन', जानें क्या है खास
विज्ञापन

2 of 5
Bajaj Chetak 3001 Electric Scooter - फोटो : Chetak
Bajaj Chetak 3001: बैटरी, चार्जिंग और रेंज
चेतक 3001 में बैटरी को स्कूटर के फ्लोरबोर्ड के नीचे लगाया गया है। जिससे स्कूटर की स्टेबिलिटी बेहतर हो गई है और यूजेबल स्पेस भी बढ़ा है। साथ ही इसका सेंटर ऑफ ग्रैविटी भी लो हो गया है, जिससे राइड और आरामदायक हो जाती है। इसमें 3.0 kWh की बैटरी दी गई है, जो पुराने 2.9 kWh बैटरी वाले मॉडल से थोड़ी बड़ी है। नई बैटरी एक बार चार्ज करने पर 127 किमी की रेंज देने का दावा करती है, जो पहले की तुलना में 4 किमी ज्यादा है। इसके अलावा अब इसमें 35 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है।

चार्जिंग की बात करें तो इसमें 750 वॉट का फास्ट चार्जर दिया गया है। जिससे यह स्कूटर सिर्फ 3 घंटे 50 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है।

यह भी पढ़ें - 2025 Honda Transalp XL750: नई 2025 होंडा ट्रांसएल्प XL750 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

3 of 5
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Chetak
Bajaj Chetak 3001: कैसे हैं फीचर्स
जो ग्राहक स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं, उनके लिए TecPac नाम की एक ऑप्शनल किट भी उपलब्ध है। इसके जरिए चेतक 3001 में कई कनेक्टिविटी फीचर्स जुड़ जाते हैं। जैसे कि ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ कॉल अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल, गाइड मी होम लाइट्स, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स लाइट और ऑटोमैटिकली फ्लैश होने वाली स्टॉप लाइट। स्कूटर का पूरा बॉडी मेटल से बना है, जिससे इसकी मजबूती बनी रहती है।

Bajaj Chetak 3001: सर्विस और बिक्री नेटवर्क
बजाज चेतक को कंपनी के खास डीलरशिप नेटवर्क के जरिए देशभर में बेचा जाता है। कंपनी के पास भारत में 3,800 से ज्यादा सर्विस सेंटर्स हैं। जिससे यूजर्स को भरोसेमंद सर्विस सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें - Citroen C3 Sport Edition: सिट्रोएन सी3 स्पोर्ट एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास

4 of 5
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Chetak
Bajaj Chetak 3001: किससे होगा मुकाबला?
बजाज चेतक 3001 अब मार्केट में TVS iQube (टीवीएस आईक्यूब), Ola S1 (ओला एस1) और Ather Rizta (एथर रिज्टा) जैसे दूसरे एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटरों को टक्कर देगा। बजाज की चेतक 35 सीरीज में पहले से मौजूद 3501, 3502 और 3503 मॉडल्स की बिक्री जारी रहेगी। इन अन्य वर्जन में 3.5 kWh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 151 से 153 किमी तक की रेंज देती है।

यह भी पढ़ें - Mahindra Scorpio-N: महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन का नया और ज्यादा किफायती ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Chetak 3001: कंपनी की उम्मीदें
बजाज ऑटो के अर्बनाइट बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट एरिक वास ने कहा, "चेतक 3001 इलेक्ट्रिक स्कूटर को आम जनता तक पहुंचाने के लिहाज से एक नया बेंचमार्क सेट करता है। यह नया मॉडल अगली पीढ़ी के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। और भारत के स्कूटर राइडर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जो कि सिंपल, भरोसेमंद और हर लिहाज से किफायती है। करीब एक लाख रुपये की कीमत में ये स्कूटर पेट्रोल स्कूटर्स की जरूरत को ही खत्म कर देगा।" 

यह भी पढ़ें - Auto Sales: मई 2025 में संतुलित रफ्तार पर ऑटो सेक्टर, दोपहिया वाहन सेगमेंट में 2.2% की बढ़त, सियाम की रिपोर्ट 

यह भी पढ़ें - EV vs Hybrid Cars: इलेक्ट्रिक वाहन और हाइब्रिड की तुलना में कौन है ज्यादा स्वच्छ? टोयोटा चेयरमैन के दावे से फिर छिड़ी बहस 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें