Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने KTM (केटीएम) में 1,364 करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला किया है, जो पिछले कुछ महीनों से आर्थिक संकट से जूझ रही है। भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता फिलहाल Pierer Bajaj AG में 49.9 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है, जो केटीएम की मूल कंपनी Pierer Mobility AG (पियरर मोबिलिटी एजी) की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी का मालिक है। यह निवेश इक्विटी कैपिटल, प्रेफरेंस कैपिटल या लोन के रूप में किया जाएगा ताकि केटीएम को वित्तीय मदद मिल सके।
विज्ञापन
2 of 5
2024 KTM 1390 Super Duke R
- फोटो : KTM
KTM की आर्थिक परेशानियां
कभी यूरोप की सबसे तेजी से बढ़ने वाली मोटरसाइकिल ब्रांड्स में से एक, KTM नवंबर 2024 से आर्थिक संकट का सामना कर रही है। कंपनी अपने संचालन को बनाए रखने के लिए आपातकालीन फंड की तलाश कर रही थी। इसी कारण 29 नवंबर 2024 को KTM ने अपने आपातकालीन पुनर्गठन (रिस्ट्रक्चरिंग) की घोषणा की। Pierer Mobility Group (पियरर मोबिलिटी ग्रुप) ने एक बयान में बताया कि कंपनी को जरूरी वित्तीय मदद समय पर नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
2024 KTM 1390 Super Duke R
- फोटो : KTM
बजाज ऑटो की रणनीतिक भूमिका
केटीएम कई वित्तीय संस्थानों से बातचीत कर रही थी, लेकिन अब तक कोई ठोस समझौता नहीं हो पाया। ऐसे में बजाज ऑटो के इस बड़े निवेश से केटीएम को राहत मिलने की उम्मीद है और कंपनी अपने व्यवसाय को स्थिर करने पर ध्यान केंद्रित कर पाएगी।
यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि इस निवेश के बाद बजाज ऑटो KTM की बहुसंख्यक हिस्सेदारी हासिल कर पाएगी या नहीं। लेकिन यह निवेश दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी को और मजबूत कर सकता है।
4 of 5
Bajaj Pulsar 125
- फोटो : Bajaj Auto
बजाज ऑटो और KTM: एक मजबूत साझेदारी
बजाज ऑटो और केटीएम की साझेदारी 2007 में शुरू हुई थी, जब भारतीय कंपनी ने KTM Power Sports AG (केटीएम पावर स्पोर्ट्स एजी) में 14.5 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। इसके बाद Bajaj Auto International Holdings BV (BAIHBV) (बजाज ऑटो इंटरनेशनल होल्डिंग्स बी.वी.) ने अपनी हिस्सेदारी धीरे-धीरे 48 प्रतिशत तक बढ़ा ली। 2021 में, BAIHBV ने अपने 46.5 प्रतिशत शेयरों की अदला-बदली कर केटीएम की मूल कंपनी में 49.9 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की।
वर्तमान में, बजाज ऑटो पुणे के चाकन प्लांट में छोटे इंजन वाली केटीएम और Husqvarna मोटरसाइकिलों का निर्माण करती है, जिससे उसकी वैश्विक भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।