फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales: जनवरी में 8 प्रतिशत घट गई यात्री वाहनों की बिक्री, SIAM ने जारी किए आंकड़े

Fri, 11 Feb 2022 01:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Automobile Sector Cars - फोटो : PTI
ऑटो उद्योग संगठन SIAM (सियाम) ने शुक्रवार को कहा कि पिछले महीने भारत में पैसेंजर व्हीकल होलसेल (यात्री वाहन थोक बिक्री) 8.05 प्रतिशत घटकर 2,54,287 यूनिट्स रह गई। जनवरी 2021 में यात्री वाहनों की बिक्री 2,76,554 यूनिट्स थी। 

दोपहिया वाहन बिक्री घटी
Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, दोपहिया वाहनों की बिक्री 19.38 प्रतिशत गिरकर 14,82,483 यूनिट्स रह गई। जबकि पिछले साल इसी समय में 18,39,046 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Three Wheeler - फोटो : For Reference Only
तिपहिया वाहनों की बिक्री भी घटी
जनवरी 2022 में तिपहिया वाहनों की बिक्री भी 7.11 प्रतिशत घटकर 67,938 यूनिट्स रह गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 63,423 यूनिट्स थी। 
विज्ञापन

3 of 5
Export of Honda City - फोटो : Honda Cars India
निर्यात में बढ़ोतरी
हालांकि, कुल यात्री वाहन निर्यात 9.6 प्रतिशत बढ़कर 40,787 यूनिट्स हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 37,187 यूनिट्स था। उत्पादन पिछले साल के इसी महीने में 3,10,334 यूनिट्स से 2.1 प्रतिशत बढ़कर 3,03,834 यूनिट्स हो गया। 

4 of 5
Scooter
यात्री वाहनों की बिक्री घटी
चालू वित्त वर्ष की अक्तूबर-दिसंबर अवधि में यात्री वाहनों की बिक्री 15 प्रतिशत घटकर 7,61,124 यूनिट्स रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 8,97,908 यूनिट्स थी। दिसंबर तिमाही के दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 25 प्रतिशत घटकर 35,98,299 यूनिट्स रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 47,82,110 यूनिट्स थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
commercial vehicle - फोटो : Tata Motors
वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री बढ़ी
हालांकि, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में अक्तूबर-दिसंबर 2020 में 1,93,034 यूनिट्स के मुकाबले समीक्षाधीन तिमाही में 1,94,712 यूनिट्स की मामूली बढ़ोतरी देखी गई। तीसरी तिमाही के दौरान विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की बिक्री साल-दर-साल 22 प्रतिशत घटकर 59,46,283 यूनिट्स से 46,36,549 यूनिट्स रह गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें