फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Lights: डैशबोर्ड में जलते ये लाइट्स हैं खतरे का इशारा, गाड़ी में जल्द करवा लें ये काम वरना हो जाएगा नुकसान

Thu, 01 May 2025 03:53 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार के डैशबोर्ड में कुछ लाइट्स दिए गए होते हैं जो कार में गड़बड़ी आने पर जलने लगते हैं। इन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
कार में जलते हैं ये वार्निंग लाइट्स - फोटो : अमर उजाला
अगर आप ड्राइविंग के दौरान कार के डैशबोर्ड पर कुछ एलईडी लाइट्स जलती हुई देखें, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें। ये इंडिकेटर लाइट्स कार के किसी न किसी जरूरी सिस्टम में खराबी की ओर इशारा करती हैं। आइए जानते हैं ऐसी कुछ अहम चेतावनी लाइट्स और उनका मतलब।
विज्ञापन

2 of 6
Check Engine Light - फोटो : Adobe Stock
चेक इंजन लाइट (Check Engine Light)
अगर ये लाइट लगातार ब्लिंक कर रही है तो यह संकेत है कि इंजन में कोई गंभीर खराबी हो सकती है। इस स्थिति में कार को तुरंत रोक दें और किसी अच्छे मैकेनिक या नजदीकी सर्विस सेंटर से संपर्क करें। इसे नजरअंदाज करना इंजन की परमानेंट क्षति का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
Battery Light - फोटो : Adobe Stock
बैटरी चेतावनी लाइट (Battery Warning Light)
यह लाइट तब जलती है जब कार की बैटरी या चार्जिंग सिस्टम में कोई समस्या होती है। अगर इसे अनदेखा किया गया तो कार अचानक बंद हो सकती है या इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम फेल हो सकते हैं। तुरंत बैटरी या अल्टरनेटर की जांच कराएं।

4 of 6
Brake Warning Light - फोटो : Adobe Stock
ब्रेक सिस्टम लाइट (Brake System Warning Light)
अगर यह इंडिकेटर जलता है तो यह संकेत है कि ब्रेक फ्लूड कम है या ब्रेक सिस्टम में कोई अन्य खराबी है। चूंकि ब्रेक्स से जुड़ी दिक्कतें सीधे सुरक्षा से जुड़ी होती हैं, इसलिए बिना देरी किए सर्विस सेंटर पहुंचें।
विज्ञापन

5 of 6
Engine Tempreature Light - फोटो : Adobe Stock
इंजन टेम्परेचर लाइट (Engine Temperature Warning Light)
अगर यह लाइट ऑन होती है तो मतलब है कि इंजन अधिक गर्म हो रहा है। यह कूलिंग सिस्टम की खराबी का संकेत हो सकता है। तुरंत कार को रोकें, इंजन बंद करें और इंजन ठंडा होने के बाद ही सर्विस कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Oil Pressure Light - फोटो : Adobe Stock
ऑयल प्रेशर लाइट (Oil Pressure Warning Light)
इस लाइट के जलने का मतलब है कि इंजन में ऑयल प्रेशर सामान्य नहीं है। यदि इंजन ऑयल की मात्रा या दबाव कम है, तो इससे इंजन को भारी नुकसान हो सकता है। कार को तुरंत रोकें और ऑयल लेवल की जांच करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें