दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) को एक छोटी मिनी इलेक्ट्रिक वाहन Hongguang MINI EV से कड़ी टक्कर मिल रही है। चीन में बनी यह कार जनवरी और फरवरी 2021 में दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक वाहन बन गई है। बिक्री के लिहाज से इसने Tesla Model 3 इलेक्ट्रिक सेडान कार को भी पीछे छोड़ दिया है। Hongguang MINI EV को पसंद करने वालों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है और यह कार टेस्ला को कड़ी चुनौती दे रही है। आखिर इस छोटी इलेक्ट्रिक कार में ऐसी क्या खास बात है कि इसने टेस्ला की कारों को कड़ी टक्कर दी। यहां जानते हैं इस मिनी ईवी की सारी डिटेल्स।
विज्ञापन
2 of 7
Wuling Hongguang MINI EV
- फोटो : Wuling
कितनी यूनिट्स की हुई बिक्री
रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2021 में Wuling Hongguang Mini EV ने 36,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं। जबिक टेस्ला मॉडल 3 ने उस महीने में लगभग 21,500 यूनिट्स बेचीं। फरवरी 2021 में टेस्ला मॉडल 3 सिर्फ 13,700 यूनिट्स की बिक्री कर पाई। जबकि इसकी तुलना में Hongguang मिनी ईवी फरवरी में 20,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब रही।
विज्ञापन
3 of 7
Wuling Hongguang MINI EV
- फोटो : Wuling
दोनों कार की रेंज और स्पीड
Hongguang MINI के साइज और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह ताकतवर टेस्ला के सामने कहीं नहीं टिकती है। कार निर्माता का दावा है कि Hongguang MINI कार फुल चार्जिंग पर 170 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। कार की टॉप स्पीड 100 किलोमीटर है। इस ड्राइविंग रेंज के साथ यह ईवी हाईव पर सफर के लिए उपयुक्त नहीं है। इस ईवी में एक 13 kWh बैटरी पैक मिलता है जिसे बहुत कम समय में दोबारा चार्ज करने की जरूरत पड़ सकती है। जबकि Tesla Model 3 कार फुल चार्जिंग पर 402 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।
4 of 7
Wuling Hongguang MINI EV
- फोटो : Wuling
दोनों कार की साइज
Hongguang MINI के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 2,921 mm, चौड़ाई 1,499 mm और ऊंचाई 1,626 mm है। इस मिनी कार का वजन 665 किलोग्राहम और व्हीलबेस 1940 mm है। इसके साइज को ठीक से समझने के लिहाज से तुलना करें तो भारत में बिकने वाली हैचबैक कार Alto की लंबाई 3,455 mm, चौड़ाई 1,515 mm और ऊंचाई 1,475 mm है। वहीं इसकी तुलना में 2021 Tesla मॉडल की लंबाई 4699 mm, चौड़ाई 1854 mm और ऊंचाई 1448 mm है। कार का वजन 1,587 किलोग्राम और व्हीलबेस 2870 mm है।
विज्ञापन
5 of 7
Wuling Hongguang MINI EV
- फोटो : Wuling
कीमत
यह छोटी इलेक्ट्रिक कार बैटरी पावर, ड्राइविंग रेंज और परफॉर्मेंस के लिहाज से टेस्ला मॉडल 3 से काफी पीछे है। लेकिन Hongguang मिनी ईवी में मिलने वाली सुविधा और सस्ती कीमत ने इसे दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक वाहन बना दिया है।
विज्ञापन
6 of 7
Wuling Hongguang MINI EV
- फोटो : Wuling
Hongguang MINI ईवी को सबसे खास बनाती है इसकी कम कीमत। Hongguang MINI ईवी चीन के बाजार में 28,800 युआन से लेकर 38,800 युआन की कीमत पर उपलब्ध है। यह लगभग 4,112 डॉलर और 5,540 डॉलर है। और भारतीय मुद्रा के अनुसार यह कीमत करीब 3 लाख रुपये से लेकर 4 लाख रुपये तक है। वहीं Tesla Model 3 इलेक्ट्रिक सेडान रियर-ड्राइव स्टैंडर्ड रेंज प्लस वेरिएंट की कीमत 38,190 डॉलर (करीब 27.64 लाख रुपये) से शुरू होती है।
Wuling Hongguang मिनी ईवी को चीन के सरकारी ऑटोमोबाइल कंपनी SAIC मोटर के साथ संयुक्त रूप से Wuling Motors और अमेरिका की दिग्गज ऑटो निर्माता जनरल मोटर्स के साथ मिलकर बनाती है। चीन के बाजार में ऑटो कंपनी को Wuling कहा जाता है।