Honda CBR250R
होंडा सीबीआर250आर में 250सीसी का इंजन लगा है, लेकिन दिखने में यह उससे कहीं ज्यादा पॉवरफुल लगती है। इसकी स्टाइलिंग Honda VFR 1200F से इंस्पायर्ड है। 250आर स्पोर्टबाइक से ज्यादा स्पोर्ट टूरर ज्यादा लगती है। जैपनीज कंपनी होंडा ने इसका 2018 में नया एडिशन लॉन्च किया था। सीबीआर 250आर के 2018 एडिशन में टू-चैनल एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) और एलईडी हैडलैम्प के साथ नए आकर्षक स्पोर्टी वाय-शेप लुक में पेश किया। 2018 सीबीआर 250आर स्टैंडर्ड और एबीएस दो वेरियंट्स में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 1,63,584 रु (एक्स- शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है।
वहीं होंडा की सीबी300आर को 2017 के ईसीआईएमए मोटरसाइकिल शो में लॉन्च किया गया था। वहीं पिछले महीने ही होंडा ने सीबी1000आर (Honda CB1000R) को लॉन्च किया था, जो होंडा के फ्लैगशिप मॉडल Neo Sports Café का लाइनअप मॉडल है। CB300R निओ रेट्रो स्टाइलिंग पर बेस्ड पर है, जिसमें राउंड एलईडी हेडलैंप और रेट्रो स्टाइल फ्यूलटैंक दिया गया है। इसके अलावा इसमें एलईडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। सीबी300आर दो रंगों कैंडी क्रोमोस्फीयर रेड और मैट एक्सिस ग्रे रंग में उपलब्ध होगी।