जुलाई महीने में हुई वाहनों की बिक्री ने वाहन कंपनियों के चेहरे पर वापस से मुस्कान ला दिया है। हालांकि, लॉकडाउन के खत्म होने के बाद मई और जून महीने की बिक्री ने ऑटो इंडस्ट्री के हौसले को पहले ही बढ़ा दिया था। मई महीने में देश के कई जिलों में ज्यादातर डीलरशिप्स बंद ही रहे, इसके अलावा कोरोना के मामले के कारण प्रोडक्शन भी प्रभावित रहा। ऐसे में लॉकडाउन के बाद जून एक अहम महीना था। आज हम आपको जून 2020 में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम यह भी बताएंगे कि पिछले साल जून महीने में कौन सी 10 मोटरसाइकिलों को ग्राहकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया था। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन
2 of 5
Hero Splendor Plus
- फोटो : Hero MotoCorp
नंबर 1
जून 2019: Hero Splendor- इसके 2,42,743 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी।
जून 2020: Hero Splendor- इसके 13,654 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
नंबर 2
जून 2019: Hero HF Deluxe- इसके 1,93,194 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
जून 2020: Hero HF Deluxe- घरेलू बाजार में इसके 1,29,602 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
नंबर 3
जून 2019: Honda CB Shine- इसके 84,871 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
जून 2020: Bajaj Pulsar- इसके 80,822 यूनिट्स की बिक्री हुई।
विज्ञापन
3 of 5
Bajaj Pulsar NS160
- फोटो : Bajaj Auto
नंबर 4
जून 2019: Bajaj Pulsar- इसके 83,008 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
जून 2020: Hero Glamour- इसके 45,252 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
नंबर 5
जून 2019: Hero Glamor- इसके 69,878 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा था।
जून 2020: Honda CB Shine- भारतीय बाजार में इसके 40,316 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
नंबर 6
जून 2019: Bajaj Platina- इसके 56,947 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा था।
जून 2020: Hero Passion- इसके 39,900 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
4 of 5
2018 Hero Passion Pro
नंबर 7
जून 2019: Hero Passion- इसके 56,143 यूनिट्स घरेलू बाजार में बिके थे।
जून 2020: Bajaj Platina- इसके 35,277 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
नंबर 8
जून 2019: Bajaj CT- इसके 38,720 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
जून 2020: Bajaj CT- इसके 22,76 यूनिट्स की बिक्री हुई।