फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति की इन 6 धांसू कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, 52000 रुपये तक की होगी महाबचत

Tue, 11 Aug 2020 10:33 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Maruti Suzuki Car Offers - फोटो : Amar Ujala
इस अगस्त अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो मारुति का डिस्काउंट ऑफर आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। दरअसल इस महीने देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी Alto, S-Presso, Celerio, Dzire, WagonR और Eeco पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इन ऑफर्स में कंज्यूमर बोनस और एक्सचेंज बोनस के साथ अतिरिक्त डिस्काउंट भी शामिल है। आज हम आपको इन कारों पर दिए जा रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले कि हम आगे बढ़ें यहां बता दें कि ये ऑफर्स सीमित समय के लिए है। इसके अलावा ये अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकते हैं। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

2 of 7
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki Alto

Maruti Suzuki Alto

इस अगस्त मारुति की Alto पर कुल 39000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इनमें 18,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा इस कार पर कंपनी की तरफ से 6,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
Maruti Suzuki S-Presso launched - फोटो : Amar Ujala

Maruti Suzuki S-Presso

मारुति की मिनी एसयूवी S-Presso पर इस महीने कुल 52,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस अगस्त S-Presso पर कंपनी की तरफ से 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 25,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा इसकी खरीद पर आपको 7,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा होगा। 

4 of 7
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Celerio - फोटो : PTI

Maruti Suzuki Celerio

Celerio को जुलाई में खरीदने पर आपको 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इस पर 25,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। इसकी खरीद पर आपको 7,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
Maruti suzuki dzire

Maruti Suzuki Dzire (Petrol)

Dzire की खरीद पर आपको 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। कंपनी की तरफ से इस पर 10,000 रुपये का कंज्यूमर बोनस दिया जा रहा है। वहीं, ग्राहकों को इसकी खरीद पर 5,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा होगा। 
विज्ञापन

6 of 7
Maruti Suzuki WagonR BS6 - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki WagonR

WagonR की खरीद पर इस अगस्त 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। कंपनी की तरफ से इस पर 10,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा इसकी खरीद पर 6,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Maruti Suzuki Eeco - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Eeco

Eeco की खरीद पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा इसकी खरीद पर कंपनी की तरफ से 6,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें