फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें बीएस-4 और बीएस-6 इंजन में क्या है अंतर, किन गाड़ियों में मिल रहा है बीएस-6 इंजन

Thu, 09 May 2019 02:56 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Central Government on Air Pollution
अगले साल 1 अप्रैल 2020 से सभी वाहन निर्माताओं को अपनी गाड़ियों में नए उत्सर्जन मानक वाले बीएस-6 इंजन देना अनिवार्य होगा। वहीं सभी दो पहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने अपने वाहनों में बीएस-6 इंजन देना शुरू कर दिया है। वहीं दिल्ली समेत कई शहरों में बीएस-6 ईंधन भी देना शुरू कर दिया है। वहीं अगर आप कार या बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो बेहतर होगा कि बीएस-6 मानक वाली कार या बाइक खरीदें। जानते हैं बीएस-4 और बीएस-6 में क्या है अंतर और कौन-कौन सी कारें बीएस-6 में हैं उपलब्ध।
 
विज्ञापन

बीएस-4 VS बीएस-6

2 of 9
DELHI POLLUTION - फोटो : SELF
देश में इन दिनों बिकने वाली गाड़ियों में बीएस-4 इंजन आता है। बीएस-4 इंजन वाली गाड़ियां बीएस-3 इंजन के मुकाबले कम प्रदूषण फैलाती हैं। बीएस-4 इंजन वाली गाड़ियों से निकलने वाला धुआं आंख और नाक में जलन, सिरदर्द, फेंफड़ों में इन्फेक्शन जैसी समस्याओं को जन्म देता है। वहीं बीएस-6 ईधन से सल्फर की मात्रा बीएस-4 से 5 गुना तक कम होगी। बीएस-6 वाहनों में एडवांस एमीशन कंट्रोल सिस्टम फिट होगा। बीएस-6 लागू होने के बाद डीजल वाहनों से 68 प्रतिशत और पेट्रोल कारों से 25 प्रतिशत तक नाइट्रोजन ऑक्साइड का उत्सर्जन कम हो जाएगा।
 
विज्ञापन

बीएस-4 कार को अगर बीएस-6 फ्यूल पर चलाएं तो,

3 of 9
car pollution
अगर आपके पास बीएस-4 कार है और आप उसमें बीएस-6 फ्यूल डलवाते हैं, तो
  • -वह कम सल्फर पैदा करता है और पीएफ (पार्टिकूलेट फिल्टर) स्तर नीचे रहता है।
  • सल्फर लेवल कम होने से कम एसिड बनेगा और इंजन ऑयल की लाइफ बढ़ेगी,
  • इंजन की परफॉरमेंस बेहतर होगी।
  • बीएस-6 फ्यूल ग्रेड के इस्तेमाल से गाड़ी का माइलेज बढ़ता है।  
     

महंगी होंगी गाड़ियां

4 of 9
Auto Expo 2018
कंपनियां अब धीरे-धीरे अपनी गाड़ियों को बीएस-4 से बीएस-6 में अपग्रेड कर रही हैं। वहीं अपग्रेडशन के बाद गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी होना तय है। जहां पेट्रोल गाड़ियों की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं डीजल गाड़ियों की कीमतें ढाई लाख रुपये तक बढ़ सकती हैं।

आगे पढ़ें इन गाड़ियों में आ रहे हैं बीएस-6 इंजन
 
विज्ञापन

मारुति ऑल्टो 800

5 of 9
2019 Maruti Alto 800
मारुति ने हाल ही में अपनी एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो में बीएस-6 इंजन दिया है। साथ ही मारुति ने ऑल्टो में नए सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं। नई ऑल्टो में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रैक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), ड्राइवर साइड एयरबैग, स्पीड अलर्ट सिस्टम, ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स को शामिल किया है।
 
मारुति सुजुकी ने नई ऑल्टो में 800 सीसी वाला बीएस-6 इंजन लगाया है, जो 48 पीएस की पावर और 69 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर पेट्रोल में यह कार अब 24.7 किलोमीटर की माइलेज देती है, जबकि CNG मोड पर यह कार 33.44 किमी प्रति किग्रा का माइलेज देती है। नई ऑल्टो की कीमत 2,93,689 लाख रुपये से लेकर 3,71,709 लाख रुपये तक है।
 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी बलेनो

6 of 9
Maruti baleno hybrid-2019
वहीं मारुति ने हाल ही में अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो में भी बीएस-6 इंजन दिया है। मारुति ने बलेनो में दो अलग-अलग इंजन लांच किए हैं। 1.2 लीटर का बीएस-6 इंजन और समार्ट हाइब्रिड व्हीकल सिस्टम के साथ 1.2 लीटर डुअलजेट बीएस-6 इंजन। ये दोनों ही इंजन केवल दो ही वेरियंट में उपलब्ध होंगे। नए 1.2 लीटर डुअलजेट इंजन में स्मार्ट हाइब्रिड व्हीकल सिस्टम मिलेगा, जो 6000 आऱपीएम पर 91 पीएस की पावर और 4300 आऱपीएम पर 118 एऩएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के साथ आता है और वर्तमान इंजन से ज्यादा पावर और पैदा करता है। लेकिन SHVS सिस्टम केवल कुछ ही वेरियंट्स मे मिलेगा। कंपनी ने नई बलेनो की कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली) 5.58 लाख रुपये से 8.9 लाख रुपये तक रखी है।
 
विज्ञापन

टोयोटा ग्लैंजा

7 of 9
Toyota badged Maruti Baleno
टोयोटा ग्लैंजा असल में मारुति बलेनो का री-इंजीनियर्ड वर्जन है। इसमें सुजुकी की बजाय टोयोटा का बैज होगा। इस प्रीमियम हैचबैक को 6 जून का लांच किया जाएगा। दोनों मॉडल दिखने में एक जैसे होंगे, केवल फ्रंट में नई क्रोम फिनिशिंग वाली ग्रिल लगी होगी। ग्लैंजा में बलेनो वाली अलॉय व्हील लगे होंगे। ग्लैंजा में बलेनो वाला इंटीरियर होगा और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट जैसे फीचर होंगे। ग्लैंजा को दो ट्रिम्स और 3 साल की वारंटी के साथ लांच किया जाएगा। इसमें 1.2 लीटर के बीएस-6 पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। इसकी कीमत 8 से 9.5 लाख रुपये के बीच होगी।
 

ह्यूंदै वेन्यू

8 of 9
hyundai venue
अपकमिंग सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू इस साल 21 मई को लांच होनी है। खबरें है कि वेन्यू में बीएस-6 इंजन लगा होगा। वेन्यू तीन इंजन ऑप्शंस 2 पेट्रोल और एक डीजल इंजन के साथ आएगी। वेन्यू को 1.4 लीटर पेट्रोल, 1.4 लीटर डीजल और 1.0 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन में लान्च किया जाएगा। इसमें लगा 1.0L Kappa T- GDI पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 171 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 7DCT और मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा और यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा।
जबकि इसका 1.4 लीटर डीजल इंजन 90 पीएस की पावर और 220 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा और यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। वेन्यू में पहली बार डुअल क्लच ट्रांसमिशन का फीचर दिया जाएगा। ह्यूंदै वेन्यू को 21 मई 2019 को लान्च किया जाएगा। इसकी कीमत 8 से 12 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है।
 
विज्ञापन

मर्सडीज बेंज सी-क्लास

9 of 9
Mercedes Benz C 300D
मर्सडीज बेंज ने सबसे पहले बीएस-6 इंजन से लैस कारों को लांच करने की शुरुआत की थी। सी-क्लास से लेकर एस-क्लास सभी में बीएस-6 इंजन लगा हुआ है। पांचवी पीढ़ी की सी-क्लास C 220d की कीमत 44.25 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरियंट C 300d AMG की कीमत 48.50 लाख रुपये है। दोनों ही वेरियंट में नया 4 सिलेंडर वाला OM 654 डीजल इंजन लगा हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें