कभी सफेद हाथी के नाम से जानी जाने वाली भारतीय नौसेना इस समय विश्व की सबसे ताकतवर नौसेना में से एक है। एक नहीं बल्कि अनेकों ऑपरेशन में भारतीय नौसेना ने अपने पराक्रम का लोहा मनवाया है। देखिए युद्धाभ्यास की रोचक तस्वीरें:
विज्ञापन
2 of 11
वरुणा 2019
- फोटो : Indian Navy Twitter
बुधवार से भारतीय नौसेना फ्रांस की नौसेना के साथ गोवा तट पर नौसैनिक युद्धाभ्यास कर रही है। इसमें दोनों देशों की कई वॉरशिप और एयरक्राफ्ट करियर और पनडुब्बियां भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
3 of 11
वरुणा 2019
- फोटो : Indian Navy Twitter
नौसैनिक युद्धाभ्यास वरुणा भारत और फ्रांस के बीच सामरिक संबंधों को नया आयाम दे रहा है। इसे अब तक की सबसे बड़ी नेवल एक्सरसाइज माना जा रहा है।
4 of 11
वरुणा 2019
- फोटो : Indian Navy Twitter
इस युद्धाभ्यास में भारत ने अपने एकमात्र विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य को उतारा है। जो मिग 29 के विमानों और हेलीकॉप्टरों से लैस है।
विज्ञापन
5 of 11
वरुणा 2019
- फोटो : Indian Navy Twitter
जबकि फ्रांस की तरफ से इस युद्धाभ्यास में विमानवाहक पोत एफएनएस चार्ल्स द गॉल भाग ले रहा है। इस पोत पर फ्रांस के राफेल विमान का नौसैनिक संस्करण तैनात है।
विज्ञापन
6 of 11
वरुणा 2019
- फोटो : Indian Navy Twitter
इसके अलावा इसमें भारत और फ्रांस की परमाणु चलित पनडुब्बियां भी भाग ले रही हैं। जिसमें एफएनएस फॉर्बिन, एफएनएस प्रॉविंस, परमाणु शक्ति पनडुब्बी एफएनएस एमथिस्ट और टैंकर एफएनएस प्रॉविंस ने भाग लिया।
विज्ञापन
7 of 11
वरुणा 2019
- फोटो : Indian Navy Twitter
भारत की ओर से डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बी आईएनएस शंकुल, गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस चेन्नई, स्टेल्थ फिग्रेट आईएनएस तरकश और टैंकर आईएनएस दीपक ने भाग लिया।
8 of 11
वरुणा 2019
- फोटो : Indian Navy Twitter
इस युद्धाभ्यास में भारत की लांग रेंज पेट्रोल एयरक्राफ्ट पी-8 और डोर्नियर-228 ने अपनी क्षमता दिखाई। यह अभ्यास 10 मई तक चलेगा।
9 of 11
वरुणा 2019
- फोटो : Indian Navy Twitter
भारत और फ्रांस के बीच सामरिक संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। भारत अपने हथियारों का बड़ा हिस्सा फ्रांस से खरीदता है।
10 of 11
वरुणा 2019
- फोटो : Indian Navy Twitter
बालाकोट हमले में प्रयोग हुआ फाइटर जेट मिराज 2000 को भारत ने फ्रांस से ही खरीदा था। जिसे अपग्रेड करने का काम भी फ्रांस कर रहा है।
इसके अलावा फ्रांस से भारत ने 6 स्कॉर्पियन क्लास पनडुब्बी और राफेल लड़ाकू विमान डील भी की है। ये सभी भारत की सामरिक शक्ति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।