फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vitara Brezza, XL6 और Ertiga ने दी मारुति को ‘रफ्तार’, नौ महीनों की कटौती के बाद बढ़ा उत्पादन

Mon, 09 Dec 2019 12:21 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
MPV Maruti XL6C shworoom - फोटो : Team-BHP
विज्ञापन

लगातार नौ महीनों तक उत्पादन में कटौती करने के बाद पहली बार देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने नवंबर में ज्यादा गाड़ियां बनाई हैं। नवंबर 2018 के मुकाबले पहली बार मारुति ने ज्यादा गाड़ियों का उत्पादन किया है। इस साल नवंबर महीने में 1.9 फीसदी गिरकर 1,50,630 यूनिट्स पर पहुंच गई, जबकि पिछले साल नवंबर में यह आंकड़ा 1,53,539 यूनिट्स का था।

विज्ञापन

4.33 फीसदी की बढ़ोतरी

बीएसई स्टॉक एक्सचेंज को जारी बयान में कंपनी ने बताया है कि नवबंर में उत्पादन में 4.33 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो बढ़ कर 141,834 यूनिट्स तक पहुंच गया। वहीं यूटिलिटी व्हीकल्स विटारा ब्रेजा, XL6 और अर्टिगा का उत्पादन नवंबर में 18 फीसदी बढ़ कर 27,187 यूनिट्स रहा, वहीं कॉम्पैक्ट हैचबैक कारों वैगन आर, सिलेरियो और बलेनो के उत्पादन में 18.82 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो 78,133 यूनिट्स तक पहुंच गई।
 

घटा छोटी कारों का उत्पादन

वहीं मारुति की छोटी कारों के उत्पादन में कमी दर्ज कर की गई है। मारुति ने हाल ही में अपनी एंट्री सेगमेंट मिनी एमपीवी कार S-Presso को लॉन्च किया था, बावजूद इसके नवंबर में छोटी कारों के उत्पादन में 20 फीसदी की गिरावट आई है, जो घटकर 24,052 यूनिट्स तक पहुंच गई।    

डीजल वाहनों की मांग में भी बढ़ोतरी

खास बात यह रही है कि इस दौरान डीजल वाहनों की मांग में भी बढ़ोतरी हुई है। मारुति की कॉम्पैक्ट सब-4मीटर एसयूवी विटारा ब्रेजा और मल्टीपर्पज व्हीकल XL6 के डीजल वेरियंट्स की में मांग में भी इजाफा हुआ है। हालांकि मारुति पहले ही एलान कर चुकी है कि 01 अप्रैल 2020 से वह डीजल इंजन बनाना बंद कर देगी, जिसके बाद मारुति ने डीजल मॉडल्स पर ज्यादा छूट देनी शुरू कर दी है।
 

BS6 वाहनों पर जोर

वहीं मारुति ने छह से ज्यादा मॉडल्स को BS6 उत्सर्जन मानकों में भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने हाल में एलान किया था कि वह BS4 उत्सर्जन मानक वाले वाहनों के उत्पादन में कमी लाएगी।  Alto, Baleno, S-Presso और Wagon-R, Swift और Dzire को पहले ही BS6 इंजन के साथ अुपग्रेड की जा चुकी हैं। जबकि Celerio, Eeco और Ciaz Sedan अभी BS6 इंजन के साथ अपग्रेड करने वाली है। कंपनी के मुताबिक अभी BS4 कार पर छूट दी जा रही है ताकि स्टॉक खत्म किए जा सके।     
 

बेहतर रहा था अक्तूबर

इससे पहले अक्तूबर महीने में Maruti ने अच्छी कमाई की थी। मारुति की कुल बिक्री पिछले साल के मुकाबले 4.5 फीसदी बढ़कर 1,53,435 यूनिट्स पर पहुंच गई थी, जो सितंबर महीने की तुलना में करीब 25 फीसदी ज्यादा थी। यही वजह है कि त्योहारी महीनों में ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अच्छी कमाई की थी। 
 
विज्ञापन

Maruti Suzuki ने बेचीं दो करोड़ गाड़ियां

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी आगामी 14 दिसंबर को 37 साल पूरे कर लेगी। 1983 में कंपनी ने देश में पहली मारुति 800 के मॉडल को सड़क पर उतारा था। इतने सालों में कंपनी ने कुल दो करोड़ से अधिक गाड़ियों को बेचा है।    
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें