फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन ने खरीदी देश की सबसे महंगी एसयूवी, चुनिंदा शख्सियतों के पास है यह कार

Tue, 27 Aug 2019 01:35 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Rolls Royce Cullinan - फोटो : Twitter
प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने भारत की सबसे महंगी एसयूवी खरीदी है। हालांकि उनके गैराज में एक से बढ़ कर शानदार लग्जरी कारें हैं, जिनमें मर्सडीज बेंज W115 220डी, मिनी कूपर, BMW Z4, रेंज रोवर वोग जैसे कारें शामिल हैं। उन्होंने कुछ साल पहले अपनी पत्नी काजोल को लग्जरी एसयूवी ऑडी क्यू7 भी गिफ्ट की थी।

यह भी पढ़ें: Renault Triber Vs Datsun GO Plus, जानें कौन सी है बेस्ट MPV
यह भी पढ़ें: सिर्फ 2.50 लाख में Swift खरीदने का मिल रहा है आखिरी मौका, सिर्फ 87 कारें ही बची हैं
यह भी पढ़े: केवल 1.75 लाख में खरीदें Maruti WagonR, बची हैं सिर्फ 135 कारें
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ महीने पहले दिया था ऑर्डर

2 of 7
Kajol Audi Q7 - फोटो : Twitter
वहीं अब उनके कार कलेक्शन में सबसे बेहतरीन और लग्जरी एसयूवी शामिल हो गई है। अजय देवगन ने हाल ही में रॉल्स रॉयल कलिनन खरीदी है। खबरों के मुताबिक अजय ने कुछ महीने पहले ही कलिनन का ऑर्डर दिया था, लेकिन इसके कस्टमाइजेशन की वजह से इसकी डिलीवरी में देरी हुई। गौरतलब है कि रॉल्स रॉयस अपनी कस्टमाइज्ड कारों के लिए जानी जाती है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 2.50 लाख में Swift खरीदने का मिल रहा है आखिरी मौका, सिर्फ 87 कारें ही बची हैं
यह भी पढ़े: केवल 1.75 लाख में खरीदें Maruti WagonR, बची हैं सिर्फ 135 कारें
विज्ञापन

एक्स-शोरूम कीमत 6.95 करोड़ रुपये

3 of 7
Ajay Devgn Rolls Royce Cullinan - फोटो : Instagram
कलिनन सबसे महंगी एसयूवी में से एक है। जिसके बेस वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.95 करोड़ रुपये से शुरू है। वहीं इसे कस्टमाइजेशन कराने के बाद इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो जाती है। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि अजय देवगन ने इस कार में क्या कस्टमाइजेशन कराए हैं।
 
यह भी पढ़ें: Renault Triber Vs Datsun GO Plus, जानें कौन सी है बेस्ट MPV
यह भी पढ़ें: सिर्फ 2.50 लाख में Swift खरीदने का मिल रहा है आखिरी मौका, सिर्फ 87 कारें ही बची हैं

भूषण कुमार के पास भी यह कार

4 of 7
Bhushan Kumar Rolls Royce Cullinan - फोटो : Youtube
हालांकि देश में अजय देवगन के पास यह पहली रॉल्स रॉयस नहीं है। इससे पहले देश के प्रसिद्ध बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने भी कलिनन खरीदी थी, माना जाता है कि देश में कलिनन के पहले ग्राहक वही थे। उसके बाद भूषण कुमार ने लाल रंग की कलिनन खरीदी।
 
विज्ञापन

कलिनन का गहरे रंग का शेड

5 of 7
Ajay Devgn Rolls Royce Cullinan-1.jpg - फोटो : Instagram
अजय देवगन ने कलिनन का गहरे रंग का शेड खरीदा है। हालांकि कार में वे बैठे या चलाते हुए नजर नहीं आए, लेकिन इंस्टाग्राम फॉलोअर ने पार्किंग में खड़ी नई कलिनन की फोटो खींच ली। लेकिन उत्सुकतावश ऑनलाइन वाहन एप पर जब कार के असली मालिक की पहचान करने की कोशिश पता चला कि यह गाड़ी अजय देवगन के नाम है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 2.50 लाख में Swift खरीदने का मिल रहा है आखिरी मौका, सिर्फ 87 कारें ही बची हैं
विज्ञापन

7 जुलाई 2019 को रजिस्टर

6 of 7
Ajay Devgn Rolls Royce Cullinan Vahaan.jpg - फोटो : AmarUjala
मिली जानकारी के मुताबिक रॉल्स रॉयस कलिनन 17 जुलाई 2019 को अजय उर्फ विशाल वीरू देवगन के नाम रजिस्टर हुई थी। वहीं सरकार के नियमों के मुताबिक हर दो साल का बीमा करना अनिवार्य है और इस कार का बीमा 30 जून 2022 तक वैलिड है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विन चार्जर वाला वी12 पेट्रोल इंजन

7 of 7
cullinan
कलिनन में 6.8 लीटर का ट्विन चार्जर वाला वी12 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 560 बीएचपी की पावर और 850 एनएम का टॉर्क देता है। कार में 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशऩ मिलता है और यह फोर व्हील ड्राइव है। इस कार में ऑल व्हील स्टीयरिंग सिस्टम मिलता है, जिससे कम सपीड पर टर्निंग रेडियस घटाने में मदद मिलती है, जबकि हाई स्पीड पर कार को स्टैबिलिटी देता है। कलिनन 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 5 सेकेंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 249 किमी प्रति घंटा है। इसमें एयर सस्पेंशन के साथ 360 डिग्री कैमरा सिस्टम मिलता है।

 यह भी पढ़ें: Renault Triber Vs Datsun GO Plus, जानें कौन सी है बेस्ट MPV
यह भी पढ़ें: सिर्फ 2.50 लाख में Swift खरीदने का मिल रहा है आखिरी मौका, सिर्फ 87 कारें ही बची हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें