Bajaj CT 100
बजाज ऑटो के पास इस समय हर सेगमेंट और कीमत के हिसाब से बाइक्स मौजूद हैं। रोजाना की जरूरत को पूरा करने के लिए कंपनी की CT100 B एक बेहद लोकप्रिय बाइक है। इस बाइक की कीमत 33,402 रुपये से शुरू होती है। इसमें 102cc का इंजन लगा है जों 7.9PS की पावर और 8.4Nm का टॉर्क देता है। इसमें 4 स्पीड गियर दिए हैं। बाइक की टॉप स्पीड 90 kmph है। इस बाइक को हमनें टेस्ट किया है और यह पाया कि हेवी ट्रैफिक में भी इसे राइड करना आसान है। इसका वजन 109kg है। इसका डिजाइन बेहद सिंपल है ऐसे में जो लोग स्टाइलिश और स्पोर्टी बाइक की चाहत रखते हैं उन्हें यह निराश कर सकती है।