फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vespa Notte 125 BS6 इंजन के साथ लॉन्च, Piaggio का है सबसे सस्ता स्कूटर

Fri, 29 May 2020 08:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Vespa का प्रीमियम स्कूटर लॉन्च 
  • Vespa Notte 125 अपडेटेड इंजन के साथ लॉन्च
  • Vespa का सबसे सस्ता स्कूटर 
  • पुराने मॉडल की तुलना में बढ़ गई कीमत
विज्ञापन
Vespa Notte 125 BS6 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vespa (वेस्पा) के स्कूटर हमेशा से काफी प्रीमियम रहे हैं। लेकिन अब BS6 इंजन के साथ आने वाले वेस्पा की कीमतें बेशुमार बढ़ गई हैं। पिछले साल के आखिर में इटली की स्कूटर ब्रांड के सभी BS6 मॉडल की कीमतों का खुलासा हो गया था। लेकिन इसमें एक स्कूटर का नाम शामिल नहीं था। इस स्कूटर का नाम Vespa Notte 125 (वेस्पा नोट 125) था। जिससे यह माना जा रहा था कि वेस्पा नोट 125, को बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन

लेकिन ऐसा नहीं है। वेस्पा ने अपनी लाइन-अप में सबसे सस्ते स्कूटर BS6 Vespa Notte 125 को 91,864 रुपये के साथ लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर की पुणे में एक्स-शोरूम कीमत है। नई BS6 स्कूटर पुरानी BS4 मॉडल की तुलना में 17,000 रुपये ज्यादा महंगी है। लेकिन इस कीमत के साथ भी Notte 125 BS6 स्कूटर BS6 Vespa Urban Club (वेस्पा अर्बन क्लब) मॉडल के साथ देश में वेस्पा का सबसे सस्ता स्कूटर है। 

इंजन
Vespa Notte में 125cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। इस इंजन में फ्यूज इंजेक्शन तकनीक दिया गया है। यह इंजन 7,500 rpm पर 9.78 BHP का पावर और 5,500 rpm पर 9.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में CVT ट्रांसमिशन दिया गया है। 
विज्ञापन

फीचर्स
Vespa Notte में 10 इंच के व्हील मिलते हैं। इसमें सिंगल साइडआर्म फ्रंट सस्पेंशन और रियर में सिंगल शॉक अब्सोर्बर मिलता है। स्कूटर के दोनों व्हील्स ड्रम ब्रेक से लैस है।

Vespa Notte सर्कुलर हेडलैम्प और मिरर्स के साथ आती है। जबकि फ्रंट काउल पर टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें