फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia से लेकर BMW तक... इस हफ्ते लॉन्च हो रही हैं ये टॉप कारें और मोटरसाइकिल

Mon, 14 Sep 2020 07:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors
ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए आने वाला सप्ताह काफी रोमांच रह सकता है, क्योंकि इसमें कई वाहनों को लॉन्च किया जाना है। त्यौहारी सीजन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, ऐसे में कई नई कार और बाइक की लॉन्च देखने को मिलेगी। यहां जानते हैं भारतीय बाजार में इस सप्ताह कौन से नए मॉडल्स लॉन्च होने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors
Kia Sonet 
इस लिस्ट में सबसे ऊपर जिसका नाम है वह है किआ मोटर्स की बहुप्रतीक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet (किआ सोनट)। सेल्टोस एसयूवी और कार्निवल एमपीवी के बाद, 18 सितंबर को किआ मोटर्स भारत में अपनी तीसरी पेशकश सोनेट एसयूवी की कीमतों का एलान करने वाली है। बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन 6,500 से ज्यादा बुकिंग के साथ किआ सोनेट ने पहले ही कुछ लोकप्रियता हासिल कर ली है। Kia Sonet कार कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Hyundai Venue और Maruti Vitara Brezza जैसे प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने के लिए तैयार है। भारतीय बाजार में इस कार की कीमत 6.5 लाख रुपये से 12.5 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। 
विज्ञापन

3 of 7
Skoda Rapid TSI AT - फोटो : Skoda (for Reference Only)
Skoda Rapid TSI Automatic
जल्द लॉन्च होने वाली गाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है Skoda Rapid TSI Automatic (स्कोडा रैपिड टीएसआई ऑटोमैटिक)। इस कार को किआ सोनेट के लॉन्च होने से एक दिन पहले लॉन्च किया जाना है। यानी स्कोडा रैपिड टीएसआई ऑटोमैटिक कार को 17 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। नई रैपिड की प्री-लॉन्च बुकिंग पहले से चालू है। कंपनी के सभी अधिकृत डीलरशिप और स्कोडा की आधिकारिक वेबसाइट पर इस कार को 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक किया जा सकता है और यह राशि रिफंडेबल है। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि वह नई रैपिड की डिलीवरी 18 सितंबर से शुरू कर देगी। 

4 of 7
Skoda Rapid TSI - फोटो : Skoda (for Reference Only)
कंपनी ने नई 2020 Rapid 1.0 TSI (2020 रैपिड 1.0 TSI) कार को इस साल की शुरुआत में 7.49 लाख रुपये में लॉन्च किया था। यह देश में Hyundai Verna (ह्यूंदै वरना), VW Vento (वीडब्ल्यू वेंटो), Honda City (होंडा सिटी) और Maruti Ciaz (मारुति सियाज) जैसी अन्य बी-सेगमेंट सेडान कारों को टक्कर देती है। 
विज्ञापन

5 of 7
BMW Bike - फोटो : BMW (For Reference Only)
BMW R18
दोपहिया वाहन सेगमेंट में, BMW Motorrad (बीएमडब्ल्यू मोटरराड) भारत में नई R18 (आर 18) रेट्रो क्रूजर मोटरसाइकिल पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी इस बाइक को लॉन्च करने के लिए 19 सितंबर की तारीख तय की है। इस मोटरसाइकिल को देश में एक कस्टमर इवेंट में शोकेस किया गया था ताकि कंपनी को इस बाइक के बारे में लोगों की प्रतिक्रिया का पता चल सके। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 18 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में R18 बाइक का मुकाबला नई लॉन्च की गई Triumph Rocket 3 GT (ट्रायम्फ रॉकेट 3 जीटी) और Harley-Davidson Fat Boy (हार्ले-डेविडसन फैट बॉय) मोटरसाइकिल से होगा। 
विज्ञापन

6 of 7
Toyota Urban Cruiser - फोटो : Toyota (For Reference Only)
Urban Cruiser 
इन तीनों के अलावा, कुछ और वाहन है जिनकी अगले कुछ दिनों में या कम से कम अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च होने की उम्मीद है। इनमें Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) SUV है, जो टोयोटा की मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा पर आधारित है। अर्बन क्रूजर एसयूवी के इसी हफ्ते लॉन्च होने की उम्मीद है। डीलर सूत्रों के मुताबिक, नई एसयूवी की कीमतों का एलान सितंबर के तीसरे हफ्ते में किया जाएगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि इसकी कीमत ब्रेजा के आस-पास हो सकती है, लेकिन ब्रेजा की तुलना में यह थोड़ी महंगी होगी। इसकी कीमत 8.5 लाख रुपये से 11 लाख रुपये के बीच हो सकती है। अर्बन क्रूजर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी टोयोटा की मारुति कार की दूसरी रिबैज्ड वर्जन होगी। इससे पहले बलेनो हैचबैक कार को टोयोटा भारतीय बाजार में Glanza के नाम में बेच रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : @ Mad Biker यूट्यूब
Royal Enfield Meteor 350
इसके अलावा रॉयल एलफील्ड भारतीय बाजार में इस महीने अपनी Royal Enfield Meteor 350 मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। इस बाइक की कीमत 1.65 लाख रुपये से 1.85 लाख रुपये के बीच हो सकती है। Royal Enfield Meteor 350 भारत में 22 सितंबर को लॉन्च हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें