Tata Motors ने बीते साल एलान किया था कि वे ऑटो सेक्टर में छाई मंदी के बावजूद कर्मचारियों की छंटनी नहीं करेगी। कंपनी ने कहा कि इसके पीछे कारण यह है कि नए साल में वह बहुत सी नई गाड़ियां लॉन्च करनेवाली है जिससे कंपनी को मुनाफे की उम्मीद है। अब कंपनी नए साल 2020 में कार बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए बहुत सारे नई मॉडल्स पेश करनेवाली है।
विज्ञापन
2 of 5
Tata-H2X
नई रिपोर्ट के मुताबिक Tata Motors की ये नई कारें उसकी ALFA प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होंगी। Tata की ALFA प्लैटफॉर्म की खासियत यह है कि इसपर 3.7 मीटर से 4.3 मीटर तक की अलग-अलग डिजाइन और कई इंजन ऑप्शन की गाड़ियां बनाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Tata Motors Megapixel Concept (सांकेतिक)
रिपोर्ट के मुताबिक Tata Motors एक एंट्री लेवल टॉलबॉय हैचबैक कार तैयार कर रही है। यह उनकी नई ALFA प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी। कंपनी की नई कार Tata Tiago (टाटा टियागो) के बराबर वाले रेंज में उपलब्ध होगी। हालांकि अपने सेगमेंट में यह नई कार Maruti WagonR को टक्कर देगी।
4 of 5
tata H2x Concept
रिपोर्ट में कहा गया है कि टाटा की इस नई एंट्री-लेवल हैचबैक कार के अधिकतर कम्पोनेंट्स Tiago और कंपनी की आने वाली Mini SUV H2X से लिए जाएंगे। इस हैचबैक कार में Tiago में इस्तेमाल होने वाला BS6 कंप्लायंट 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन भी मिल सकते हैं।
कीमत
टाटा अपनी नई हैचबैक कार की कीमत को तय करने में काफी सावधानी बरतेगी। इसकी कीमत Maruti WagonR और Hyundai Santro से कुछ कम रखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक Tata इस एंट्री-लेवल हैचबैक कार को अगले साल तक लॉन्च कर सकती है।