फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में लांच होने वाली बाइक्स पर एक नजर

Wed, 02 Jan 2019 10:25 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Upcoming bikes of 2019
देश में लगातार बढ़ रही दमदार पावर और स्टाइलिश बाइक की डिमांड ने वाहन कंपनियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इसी कारण कंपनियां अपनी बाइक्स को अलग अलग सेगमेंट में लांच कर रही हैं, 2019 में कुछ ऐसी बेहतरीन बाइक्स लांच होंगी।  जिन पर लंबे समय से बाइक प्रेमीयों की निगाहें हैं। तो आइए आप भी डाल लिजिए एक नजर। 
विज्ञापन

Royal Enfield Scramblers

2 of 7
Royal Enfield Scramblers
रॉयल एनफील्ड इस साल अपनी स्क्रैम्बलर 500 बाइक को लांच करेगी। जिसे बाजार में साल 2019 की पहली तिमाही में उतारा जाएगा। इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। देखेन में यह मोटरसाइकिल ज्यादातर क्लासिक 500 की तरह दिखती है। खबरों की मानें तो इस बाइक में क्लासिक 500 वाला ही 499 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया जाएगा। जो 5,250 आरपीएम पर 27.6 एचपी और 4,000 आरपीएम पर 41.3 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा।
विज्ञापन

Jawa Perak

3 of 7
jawa Perak
लगभग दो दशकों बाद भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में कमबैक कर रही जावा मोटरसाइकिल को जावा लवर्स से जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला। इस साल जावा मोटरसाइकिल की बाइक पेराक सड़कों पर दिखाई देगी। इस बाइक में 334 सीसी का सिंगल सिलेंडर  लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 30 बीएचपी की पावर और 31 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस बाइक को जून 2019 तक बाजार में उतारा जा सकता है।  

Kawasaki Z400

4 of 7
Kawasaki Z400
कावासाकी की बाइक जेड400 इस साल लांच की जाएगी। जो निन्जा 400 का नई जनरेशन होगी। इस बाइक को भारतीय बाजार में 4 लाख रुपए की रेंज में उतारा जाएगा। इस बाइक में  399 सीसी का पैरलल-ट्विन इंजन दिया जाएगा। जो 44 बीएचपी की पावर और 38 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करेगा। 
विज्ञापन

Ktm 390 Adventure

5 of 7
ktm 390 adventure
केटीएम काफी वक्त से KTM 390 Adventure मोटरसाइकिल की इंडिया में टेस्टिंग कर रही है। कंपनी इसे 2019 के मध्य में लांच कर सकती है। केटीएम 390 में 373.2 सीसी का इंजन है, जो 43.5 बीएचपी की पॉवर और 37 एनएम का टॉर्क देगा। केटीएम 390 में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस बाइक की संभावित कीमत 2.5 से 3.0 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच होगी। 
विज्ञापन

Benelli imperiale 400

6 of 7
Benelli imperiale 400
2019 मे बेनेली भी एक बार फिर से वापसी करने को तैयार है। बेनेली अपनी बाइक इम्पीरियल 400 को लांच करेगी। जिसे सबसे पहले 2017 में EICMA मोटरसाइकल शो में पेश किया गया था। इस बाइक में 373.5 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया जाएगा। जो 19 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक की कीमत दो लाख रुपये तक रखी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Hero Xplus 200

7 of 7
Hero xplus 200
हीरो की नई एडवेंचर मोटरसाइकिल Hero Xpulse 200 को इस साल के अंत तक लांच किया जा सकता है। इसका कंसेप्ट मॉडल इस साल की शुरुआत में ऑटोएक्सपो में शोकेस किया गया था। बाइक में 199.6 सीसी का एयरकूल्ड चार स्ट्रोक वाला 2 वॉल्व सिंगल सिलेंडर ओएचसी यूनिट होगा। जो 8000 आरपीएम पर 18.4 पीएस की पीक पॉवर और 6500 आरपीएम पर 17.1 एनएम का टॉर्क देगा। 5 स्पीड गियर बॉक्स वाली एक्सपल्स में 276 एमएम के फ्रंट डिस्क ब्रेक और 220 एमएम के रिअर डिस्क ब्रेक होंगे। साथ ही इसमें फ्रंट ब्रेक्स में सिंगल चैनल एबीएस भी होंगे। इस बाइक की कीमत कंपनी 1.05 लाख (एक्स-शोरूम) रख सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें