फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: भारत के पास अब रफ्तार की धार, बल्लेबाजों पर भी जीत का जुनून सवार

Wed, 02 Jan 2019 09:33 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया में चालीस साल बाद भारतीय टीम एक से ज्यादा टेस्ट जीतने में सफल रही है। इस जीत में भारतीय तेज गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रही है। मेलबर्न में 37 साल बाद मिली जीत में भारतीय पेस बैटरी इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का बड़ा योगदान रहा। तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के गिरे 20 में से 15 विकेट इन तीनों तेज गेंदबाजों ने लिए थे।

कभी स्पिनर भारतीय तेज गेंदबाजी का मुख्य हथियार हुआ करते थे लेकिन इस बार पर्थ में भारतीय टीम में कोई विशुद्ध स्पिनर ही शामिल नहीं था। खुद कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि उन्होंने स्पिन के विकल्प के बारे में विचार नहीं किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
team india
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे में भी ऐसा हुआ था जब भारत ने गेंदबाजी आक्रमण में स्पिनर को शामिल नहीं किया था। पिछले साल भारत के विदेशी दौरों में तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। बुमराह ने एक साल में 18 विकेट लिए जोकि किसी भारतीय तेज गेंदबाज का श्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन

3 of 7
team india
विदेशी पिचों पर ढाया कहर
बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने एक कैलेंडर वर्ष में विदेशी सरजमीं पर 134 विकेट (बुमराह 48, इशांत 40 और शमी 46) चटकाए है। इस तिकड़ी ने मेलकम मार्शल, माइकल होल्डिंग और जोएल गार्नर की वेस्टइंडीज की तिकड़ी का 34 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 1984 में विदेशी दौरों पर 130 विकेट चटकाए थे।

4 of 7
team india practice
2018 में भारतीय तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन
विकेट : 179 पिछला श्रेष्ठ 125 (1979)
औसत : 23.7 पिछला श्रेष्ठ 26.7 (1996)
स्ट्राइक रेट : 47.5 पिछला श्रेष्ठ 52.7 (2005)
विज्ञापन

5 of 7
team india
चौदह टेस्ट में 179 विकेट
पिछले साल भारतीय टीम ने 14 टेस्ट मैच खेले जिसमें तेज गेंदबाजों ने 23.70 की औसत से 179 विकेट लिए। बीते वर्षों में जब भी भारतीय पेसरों ने 50 से ज्यादा विकेट लिए। तब उनकी औसत इतनी बेहतर नहीं रही। बुमराह ने तो पिछले साल तीन बार पांच विकेट लिए हैं जबकि शमी दो बार ऐसा करने में सफल रहे।
विज्ञापन

6 of 7
team india
पिछले साल भारतीय तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन
खिलाड़ी    मैच    विकेट    औसत    स्ट्राइकरेट    श्रेष्ठ गेंदबाजी     5 विकेट
बुमराह    09    48    21.02    47.40    6/33    03
शमी     12    47    26.97    49.00    6/56    02
इशांत शर्मा    11    41    21.80    49.00    5/51    01
उमेश यादव     05    20    21.40    38.00    6/88    01
एच पंड्या        08    13    33.29    57.30    5/28    01
भुवनेश्वर    02    10    20.30    40.20    4/87    00
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pujara virat
हालांकि टीम की इस जीत में बल्लेबाजों ने भी काफी योगदान दिया है। कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसे शतकवीरों के अलावा अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने भी बल्लेबाजी ऑर्डर में काफी अच्छा काम किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें