फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, 100 से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर मिलेगी 1.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी

Fri, 23 Oct 2020 08:32 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Electric Car - फोटो : Unsplash
अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल दिल्ली सरकार ने नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत उन 100 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को मंजूरी दे दी है, जिन पर सब्सिडी दी जाएगी। इन इलेक्ट्रिक वाहनों में 45 ई-रिक्शा मॉडल और 12 चार पहिया मॉडल शामिल हैं। दरअसल दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन

किन्हें मिलेगी सब्सिडी?

2 of 7
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
  • अब 15 लाख रुपये तक की कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहन को सब्सिडी मिलेगी। 
  • इन वाहनों पर रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क में अलग से छूट मिलेगी। 
विज्ञापन

नहीं मिलेगी सब्सिडी, लेकिन मिलेंगे ये फायदे

3 of 7
Electric Car - फोटो : Unsplash
15 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी नहीं मिलेगा। हालांकि, इन इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क में छूट दी जाएगी।

सब्सिडी की क्या है प्रक्रिया?

4 of 7
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
  • इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी भुगतान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। 
  • इलेक्ट्रिक वाहन पर सब्सिडी पाने के लिए वाहन की बिक्री चालान, उसका आधार नंबर और रद्द चेक देना होगा। 
  • खरीदार के सब्सिडी के दावों को डीलर वेबसाइट के माध्यम से संसाधित करेगा। 
  • सब्सिडी पाने के लिए खरीदार योग्य है या उसके दावे सही हैं इसका सत्यापन मोटर लाइसेंसिंग अधिकारियों की तरफ से किया जाएगा।
  • सब्सिडी का भुगतान करने के लिए बैंकों को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

कब से लागू होगी नई नीति?

5 of 7
सांकेतिक - फोटो : Mercedes
  • इलेक्ट्रिक वाहन की नई नीति के अधिसूचित होने पर 7 अगस्त 2020 से सब्सिडी लागू होगी। 
  • 10 अक्टूबर और 15 अक्टूबर से रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क छूट लागू होगी। 
विज्ञापन

एसएमएस से मिलेगी जानकारी

6 of 7
सांकेतिक - फोटो : Social Media
सब्सिडी दावे को लेकर डीलर से लेकर बैंक तक के हर चरण की खरीदार को एसएमएस के जरिए सारी अपडेट मिलेगी। यानी अब खरीदार यह देख सकेंगे कि अभी सब्सिडी की प्रक्रिया कहां तक पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी रुपये की मिलेगी सब्सिडी

7 of 7
सांकेतिक - फोटो : Social Media
  • दोपहिया, ऑटो, ई-रिक्शा और माल वाहक के लिए 30,000 रुपये तक का दिल्ली सरकार प्रोत्साहन देगी।
  • इलेक्ट्रिक कारों की खरीद के लिए 1.5 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। 
  • तीन दिनों के भीतर सब्सिडी की राशि ई-वाहन खरीदने वाले के खाते में जमा की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें