महामारी के दौरान संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण जारी है। लॉकडाउन हट जाने या इसके नियमों में छूट मिलने के बाद लोगों के व्यक्तिगत आवाजाही के तरीकों में बदलाव देखा जा सकता है। स्वच्छता और सैनेटाइजेशन के बिंदु से भी यह काफी अहम होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार ऑटोमोबाइल क्षेत्र के विशेषज्ञों की राय में लॉकडाउन खुलने के बाद छोटी कारों, दोपहिया वाहनों और साइकिल की बिक्री बढ़ सकती है। इसकी वजह लोगों का सार्वजनिक परिवहन के बजाए निजी परिहवन के उपयोग को प्राथमिकता देना होगा। सार्वजनिक परिवहन में भीड़ होती है और लोग सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) बनाए रखने के लिए इसमें यात्रा करने से हिचक सकते हैं। ऐसे में अगर आप एक नई बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको बता रहें हैं टॉप 5 मोटरसाइकिल के बारे में। ये सभी बाइक लोगों के द्वारा पसंद की जाती रही हैं और ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों के मुताबिक हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Hero Super Splendor BS6
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Super Splendor BS6
Hero MotoCorp की पॉपुलर बाइक Super Splendor में अपडेटेड BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 125cc का इंजन मिलता है। 125 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, एयरकूल्ड इंजन दिया गया है, जो XSens तकनीक से लैस है। इस नई बाइक का इंजन पहले के मुकाबले 19 फीसदी ज्यादा ताकत देगा। यह इंजन 7500 Rpm पर 10.73 Hp का पावर और 6000 Rpm पर 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। Splendor बाइक के फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसके अलावा इस बाइक के दो वेरिएंट्स में आपको नए कलर स्कीम भी मिलेंगे। इसके अलावा इसमें Hero का i3S सिस्टम दिया है, जिससे पहले के मुकाबले यह बाइक और भी ज्यादा माइलेज देगी। Hero Super Splendor BS6 की एक्स शोरूम कीमत 67,300 रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
3 of 6
TVS Radeon
- फोटो : Amar Ujala
TVS Radeon BS6
TVS Radeon में नया BS6 इंजन मिलता है। इसमें 109.7cc सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 7350 Rpm पर 8 Hp का पावर और 4500 Rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो इस इंजन 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। TVS Radeon BS6 की एक्स शोरूम कीमत 58,992 रुपये से शुरू होती है।
Honda Shine BS6
होंडा की लोकप्रिय बाइक Honda Shine में अपडेटेड BS6 इंजन मिलता है। 124cc का यह इंजन 7500 Rpm पर 10.59 Hp का पावर और 6000 Rpm पर Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Shine मोटरसाइकिल के फ्रंट में 240 mm डिस्क ब्रेक / 130 mm ड्रम ब्रेक और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक है। वहीं इस बाइक की कीमत की बात करें तो Honda Shine BS6 की एक्स शोरूम कीमत 67,857 रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
5 of 6
Hero Glamour BS6
- फोटो : AmarUjala
Hero Glamour BS6
Hero Glamour बाइक नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ अपडेटेड है। इसमें 125cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 7500 Rpm पर 10.73 bhp का पावर और 6000 Rpm पर 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। Hero Glamour की एक्स शोरूम कीमत 68,900 रुपये से शुरू होती है।
Honda SP 125 BS6
Honda SP125 में BS6 मानकों वाला 25cc सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 11 hp का पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। होंडा की इस बाइक के फ्रंट में 240 mm डिस्क / 130 mm ड्रम और रियर में Drum 130 mm ड्रम ब्रेक मिलते हैं। Honda SP 125 BS6 की एक्स शोरूम कीमत 72,900 रुपये से शुरू होती है।