Most Affordable Bike Motorcycles in India : कोरोना महामारी के साथ ही महंगाई भी आम आदमी के लिए बड़ी चिंता का सबब बनी हुई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। देश के ज्यादातर हिस्से में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुकी है। पेट्रोल की बढ़ी कीमतों ने दोपहिया वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में लोग आवाजाही के लिए ज्यादा माइलेज वाले कम्यूटर मोटरसाइकिल की मांग बढ़ी है। यानी अगर बाइक या मोटरसाइकिल से सवारी कर रहे हैं तो ये ऐसी हो जिसे चलाने का खर्च कम से कम हो। किफायती होने के साथ ही इनके रखरखाव का लागत भी कम होता है। अगर आप एक नया दोपहिया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस समय बाजार में कई ऐसे विकल्प हैं जो आपके बजट में फिट होने के साथ ही ज्यादा माइलेज भी देते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं देश में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 5 मोटरसाइकिलों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 6
Hero Splendor Plus
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Splendor Plus
दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की Hero Splendor Plus (हीरो स्प्लेंडर प्लस) की सबसे ज्यादा बिकने के साथ ही ज्यादा माइलेज देने के लिए भी जानी जाती है। हीरो स्प्लेंडर प्लस ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) प्रमाणित 80 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस मोटरसाइकिल में 97.2 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 8.01 PS का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक और किक स्टार्ट दो वेरिएंट में आती है। कंपनी अपनी इस लोकप्रिय बाइक को 4 कलर स्कीम के साथ पेश करती है। हीरो स्प्लेंडर प्लस के किक स्टार्ट ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 63,750 रुपये है।
विज्ञापन
3 of 6
Hero Super Splendor BS6
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Super Splendor
हीरो मोटोकॉर्प की ही एक अन्य बाइक Hero Super Splendor (हीरो सुपर स्प्लेंडर) टॉप 5 माइलेज बाइक्स की सूची में शामिल है। यह 125 cc की मोटरसाइकिल है। हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक की ARAI प्रमाणित माइलेज 83 किमी प्रति लीटर है। 125 cc की बाइक के लिए माइलेज का यह आंकड़ा काफी शानदार माना जा सकता है। हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 72,600 रुपये है। वहीं इसके प्रीमियम डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 75,900 रुपये है।
4 of 6
2021 TVS Star City Plus
- फोटो : TVS
TVS Star City Plus
टॉप 5 माइलेज बाइक्स में टीवीएस मोटर्स की TVS Star City Plus (टीवीएस स्टार सिटी प्लस) भी एक आकर्षक विकल्प है। इस बाइक में ARAI प्रमाणित 86 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। 110 cc की टीवीएस स्टार सिटी प्लस बाइक में 8 bhp का पावर मिलता है। यह बाइक किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट के ऑप्शन के साथ ही सिंगल टोन और डुअल-टोन कलर स्कीम के साथ उपलब्ध है। टीवीएस स्टार सिटी प्लस बाइक की दिल्ली के एक्स-शोरूम कीमत 68,242 रुपये है।
विज्ञापन
5 of 6
Bajaj Platina 110
- फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Platina 110
पुणे स्थित दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो की Bajaj platina 100 (बजाज प्लेटिना 100) कम बजट में ज्यादा माइलेज देने के लिए जानी जाती है। यह एक 100 cc की बाइक है और इसमें ARAI प्रमाणित 84 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। बजाज प्लेटिना में 102 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 7.9 PS का पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बजाज के मुताबिक प्लेटिना इकलौती ऐसी 100 cc मोटरसाइकिल है जिसमें डिस्क ब्रेक मिलता है। इसके साथ ही इस बाइक में LED डीआरएल (डे-टाइम रनिंग लाइट्स) भी मिलता है। बजाज प्लेटिना 100 की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 66,739 रुपये है।
Bajaj CT100
देश की सबसे सस्ती 100 cc मोटरसाइकिल Bajaj CT 100 सबसे ज्यादा माइलेज देनेवाली बाइक भी है। बजाज की यह एंट्री लेवल कम्यूटर बाइक में 90 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। इस मोटरसाइकिल में 102 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 7.9 PS का पावर और 8.34 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी इस सस्ती बाइक को तीन रंगों में उपलब्ध कराती है। जिसमें ब्लैक, ग्रीन और रेड रंग शामिल हैं। Bajaj CT 100 बाइक के अलॉय व्हील्स किक स्टार्ट वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 52,832 रुपये है।