TVS Sport Highest Fuel Efficiency
- फोटो : Amar Ujala
TVS motor की sport बाइक ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में गोल्डन क्ववाड्रीलेट्रल पर एक मोटरसाइकिल द्वारा अधिकतम माइलेज को नया रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि पवित्रा पात्रो ने हासिल की जिन्होंने इंडियन गोल्डन क्ववाड्रीलेट्रल पर राइड पूरी की sport बाइक को इसलिए चुना गया क्योंकि राइडर को इसकी माइलेज पर भरोसा था। पात्रो ने sport बाइक से देश भर के मुश्किल इलाकों और मानसून से जूझते हुए 6,377 किलोमीटर की यात्रा तय की और 76.4 किलोमीटर प्रति लीटर की ऑन रोड माइलेज का रिकॉर्ड दर्ज किया।