फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TVS Apache RTR 160 4V और Honda Unicorn में कौन है सबसे ताकतवर BS6 बाइक, जानें खासियतें

Sat, 07 Mar 2020 10:04 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
TVS Apache RTR 160 4V BS6 vs Honda Unicorn BS6 - फोटो : Amar Ujala
अगर आप 160 सीसी सेगमेंट में एक नई स्टाइलिश लुक वाली पावरफुल बाइक खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लिए दो ऐसी बाइक्स लेकर आए हैं, जो आपको काफी पसंद आ सकती हैं। इन बाइक्स में TVS Apache RTR 160 4V BS6 और Honda Unicorn BS6 शामिल हैं। इन बाइक्स को हाल ही में भारतीय बाजार में BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया गया है।आज हम आपको इन बाइक्स के इंजन, परफॉर्मेंस, सस्पेंशन, ब्रेकिंग और डायमेंशन के साथ कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर, 
विज्ञापन

2 of 5
2020 Honda Unicorn 160 BS6 - फोटो : Honda two wheelers

इंजन

  • TVS Apache RTR 160 4V में BS6 कंप्लाइंट वाला 159.7cc सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड SI इंजन दिया है। 
  • नई Honda Unicorn में BS6 कंप्लाइंट वाला 162.7 सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया है। यह फ्यूल इंजेक्शन और होंडा ईको टेक्नोलॉजी (HET) के साथ आता है। 

परफॉर्मेंस

  • TVS Apache RTR 160 4V BS6 का इंजन 8250 आरपीएम पर 16.02 PS की पावर और 7250 आरपीएम पर 14.12Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 
  • Honda Unicorn BS6 का इंजन 7500 आरपीएम पर 12.73 bhp की पावर और 5000 आरपीएम पर 14 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

ट्रांसमिशन

  • TVS Apache RTR 160 4V का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • Honda Unicorn BS6 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
विज्ञापन

3 of 5
TVS अपाचे RTR 160 4V - फोटो : TVS

डायमेंशन 

  • TVS Apache RTR 160 4V की लंबाई 1050 मिलीमीटर, ऊंचाई 2035 मिलीमीटर और ऊंचाई 790 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिलीमीटर है जबकि, इसका व्हीलबेस 1357 मिलीमीटर है।
  • Honda Unicorn BS6 की लंबाई 2081 मिलीमीटर, चौड़ाई 756 मिलीमीटर और ऊंचाई 1103 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 187 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1335 मिलीमीटर है। इसकी सीट की लंबाई 715 और ऊंचाई 798 मिलीमीटर है।

फ्यूल टैंक

  • TVS Apache RTR 160 4V में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।
  • Honda Unicorn BS6 में 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।

4 of 5
Honda Unicorn BS6  - फोटो : Honda two wheelers

सस्पेंशन

  • TVS Apache RTR 160 4V के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।
  • Honda Unicorn BS6 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में हाईड्रॉलिक टाइप (मोनोशॉक) यूनिट दी गई है।

ब्रेकिंग फीचर्स

  • TVS Apache RTR 160 4V ABS के फ्रंट में 270 मिलीमीटर का पेटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 200 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है।
  • Honda Unicorn BS6 के फ्रंट में 240 मिमीलीटर डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honda Unicorn BS6 - फोटो : Honda two wheelers

कीमत

  • TVS Apache RTR 160 4V BS6 के ड्रम वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,00,950 रुपये है। वहीं, इसके डिस्क वेरिएंट की कीमत 1,04,000 रुपये है।
  • 2020 Honda Unicorn BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 93,593 रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें