फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BANvZIM: लिटन दास ने रचा इतिहास, तोड़ा तमीम का रिकॉर्ड, बने वन-डे के सर्वश्रेष्ठ बांग्लादेशी

Sat, 07 Mar 2020 07:12 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लिटन दास - फोटो : ट्विटर
बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच शुक्रवार को तीन वन-डे मैचों की सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला सिलहट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने इतिहास रच दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
लिटन दास - फोटो : सोशल मीडिया
विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वन-डे में 143 गेंदों में 16 चौके और आठ छक्के की मदद से 176 रन का तूफानी पारी खेली। इस दौरान लिटन का स्ट्राइक रेट 123.07 था। 
विज्ञापन

3 of 5
liton das
इस 176 रन के साथ ही लिटन ने अपने नाम बेहद खास उपलब्धि हासिल की। वह बांग्लादेश की तरफ से वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

4 of 5
तमीम इकबाल - फोटो : social media
इससे पहले यह उपलब्धि तमीम इकबाल ने हासिल की थी। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वन-डे में 136 गेंदों में 20 चौके और तीन छक्के की मदद से 158 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तमीम इकबाल - फोटो : pti
बता दें कि इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने तमीम इकबाल (128*) और लिटन दास के दम पर तीन विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते जिम्बाब्वे को जीत के लिए 43 ओवर्स में 342 रन का लक्ष्य मिला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें