टोयोटा वेलफायर
- फोटो : Social
भारत में आने वाली टोयोटा वेलफायर में 2.5-लीटर का पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है। जोकि कंटिन्युअसली वैरिएबल ट्रांसमिशन (CVT) भी होगा से लैस होगा। इतना ही नहीं इसके बेस मॉडल में मैन्युअल ट्रांसमिशन की सुविधा मिल सकती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स, लेदर अपहोल्स्ट्री, ट्विन मोनोरूफ, सनशेड्स, ऐम्बिएंट लाइटिंग, सीट टेबल्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पर्सनल स्पॉट लाइट्स जैसे लग्जरी फीचर्स मिलेंगे।