फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भयंकर गर्मी में भी नहीं ‘तपेंगी’ नई इनोवा और फॉर्च्यूनर, लांच किए ये नए फीचर

Mon, 08 Apr 2019 06:43 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Toyota innova crysta - फोटो : सांकेतिक
टोयोटा ने अपनी बेस्ट सेलर एमपीवी इनोवा क्रिस्टा का फेसलिफ्ट लान्च किया है। क्रिस्टा के फेसलिफ्ट में टोयोटा ने कुछ नए फीचर उतारे हैं। साथ ही, टोयोटा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी फॉच्यूर्नर को भी अपग्रेड किया है। नई इनोवा क्रिस्टा की कीमत 14.93 लाख से 22.43 लाख रुपये तक है। जबकि इनोवा टूरिंग स्पोर्ट की कीमत 18.92 लाख से 23.47 लाख रुपये के बीच है। इसके अलावा नई फॉर्च्यूनर की कीमत 27.83 लाख रुपये से 33.60 लाख रुपये के बीच होगी।
 
विज्ञापन

क्रिस्टा का मिडलाइफ अपडेट लान्च

2 of 6
2019 Toyota Innova Crysta
एमपीवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के डीजल वेरिएंट में कुछ नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। टोयोटा ने क्रिस्टा को 2016 में लॉन्च किया था और अब तक क्रिस्टा की 2,25,000 यूनिट्स बिक चुकी हैं। वहीं अब टोयोटा ने क्रिस्टा का मिडलाइफ अपडेट निकाला है। टोयोटा किर्लोस्कर के डेप्युटी मैनेजिंग डायरेक्टर एन राजा का कहना है कि क्रिस्टा और फॉर्च्यूनरर में अपडेट ग्राहकों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर शामिल किए गए हैं।
 
विज्ञापन

क्रिस्टा में हीट रिजेक्शन शीशे

3 of 6
2019 Toyota Innova Crysta interior
बात क्रिस्टा की करें, तो इन अपडेट्स में क्रिस्टा की सीटों में बदलाव किया गया है। गर्मी को देखते हुए टोयोटा ने क्रिस्टा में बड़ा बदलाव किया है। क्रिस्टा में हीट रिजेक्शन शीशे दिए गए हैं। ताकि कार में बैठे यात्री और ड्राइवर को पहले के मुकाबले कम गर्मी का अहसास हो। नए हीट रजिस्टेंट शीशे लगाने से तेज गर्मी में कार अंदर से कम हीट होगी, वहीं एसी भी बेहतर तरीके से काम करेगा।
 

क्रिस्टा में फास्ट चार्जिंग वाला यूएसबी पोर्ट

4 of 6
Innova Crysta G Plus
इसके अलावा टोयोटा ने क्रिस्टा में फास्ट चार्जिंग वाला यूएसबी पोर्ट दिया है। आजकल सभी कारें फास्ट चार्जिंग यूएसबी पोर्ट के साथ लान्च हो रही हैं। क्रिस्टा के टॉप वैरियंट्स ZX और ZX AT में आइवरी लेडर अपहोलस्ट्री का ही फीचर मिलेगा। वहीं हीट रिजेक्शन शीशे और फास्ट चार्जिंग यूएसबी पोर्ट का फीचर इनोवा क्रिस्टा टूरिंग स्पोर्ट के डीजल वैरियंट में भी मिलेंगे।
 
विज्ञापन

इनोवा में 2.4 लीटर का डीजल इंजन

5 of 6
2019 Toyota Innova Fortuner
हालांकि क्रिस्टा के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि इनोवा में 2.4 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 150 बीएचपी की पावर और 343 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। जबकि 2.8 लीटर डीजल इंजन 174 बीएचपी की पावर और 360 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं क्रिस्टा के पेट्रोल वर्जन में 2.7 लीटर का इंजन लगा है, जो 166 बीएचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्च्यूनर में भी नए फीचर

6 of 6
2019 Toyota Innova Fortuner interior
वहीं 2019 की फॉर्च्यूनर के इंटीरियर में सांभर रंग की लेदर सीट्स और हीट रिजेक्शन ग्लासेज लगाए गए हैं। वहीं ये नए फीचर फॉर्च्यूनर के डीजल वैरियंट में ही मिलेंगे। फॉर्च्युनर में 2.8 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है, जो 177 बीएचपी की पावर देता है। वहीं इसका 2.7-लीटर का पेट्रोल इंजन 166 बीएचपी की पावर देता है। फॉर्च्यूनर डीजल में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पेट्रोल इंजन में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। नई फॉर्च्यूनर डीजल की कीमत 29.84 लाख रुपये से लेकर 33.60 लाख रुपये तक है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें