फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota की इन गाड़ियां पर मिल रहा है 60,000 तक का डिस्काउंट, ऑफर सिर्फ मई के लिए, 171 डीलर आउटलेट खुले

Mon, 18 May 2020 06:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Toyota cars discount
Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने सरकार के दिशानिर्देशों के तहत देश भर में डीलर और आफ्टरसेल्स सर्विस के आंशिक रूप से दोबारा शुरू होने की घोषणा की है। कंपनी के 171 डीलरशिप आउटलेट और 146 सर्विस आउटलेट खुल गए हैं। इनमें दी जाने वाली सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं और लगभग 75 फीसदी आपूर्तिकर्ताओं को काम शुरू करने के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Toyota Corolla Altis मॉडल भारत में बंद
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने 5 मई, 2020 को अपने विनिर्माण प्लांट में उत्पादन की तैयारी शुरू कर दी। घरेलू बाजार में भी कंपनी कठिन समय का सामना कर रही है। 1 अप्रैल BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के लागू होने के बाद जापान की इस दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी के लिए मुश्किलें पेश आईं। क्योंकि इसके बाद कंपनी को Etios (इटियोस), Liva (लीवा), Corolla Altis (कोरोला एल्टिस) और कई अन्य मॉडलों को बंद करना पड़ा। इन कारों की कंपनी के पोर्टफोलियो में काफी महत्वपूर्ण मौजूदगी थी।
विज्ञापन

3 of 5
Toyota Yaris
इस समय कंपनी के दो मॉडल Yaris और Glanza ऐसी गाड़ियां हैं जिनकी अच्छी खासी बिक्री होती है। जल्द ही इसमें Maruti Suzuki के Vitara Brezza के रीबैज्ड वर्जन के शामिल होने की उम्मीद है। इसे लैंड क्रूजर नाम की तरह अर्बन क्रूजर का नाम दिया जा सकता है। यह कार संभवतः ग्लेन्जा के रूप में बैज-इंजीनियरिंग ट्रेंड का पालन करेगा। 

4 of 5
Toyota Yaris
टोयोटा का ऑफर
फिर से प्लांट खुल जाने और बिक्री शुरू हो जाने का लाभ उठाते हुए, कंपनी Toyota Yaris (टोयोटा यारिस) कार की खरीद पर कुल 60,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। कंपनी के ऑफर के तहत 20,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। इसके साथ ही 20,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं कार को दूसरे मॉडल से एक्सचेंज करने पर लॉयल्टी बोनस के रूप में 20,000 रुपये का डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Toyota Glanza - फोटो : Google
वहीं टोयोटा के दूसरे मॉडल Glanza को 15,000 रुपये की नकद छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस कार पर 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। इस महीने इस कार को खरीदने पर कुल 35,000 रुपये का फायदा हो सकता है। इसके अलावा कंपनी के घरेलू पोर्टफोलियो में किसी भी अन्य मॉडल पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें