फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर से ‘पोत’ दी लग्जरी सेडान कार, तो जैगुआर की छत पर लगाई ‘फूस’, जानें क्या है वजह

Tue, 21 May 2019 07:53 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
jaguar xj
‘जुगाड़’ टेक्नोलॉजी के मामले में भारतीयों का कोई मुकाबला नहीं है। देश के कई इलाकों में मई की 40 डिग्री वाली भीषण गर्मी में जहां पशु-पक्षी तो परेशान हैं ही, वहीं मनुष्यों पर भी भारी बीत रही है। ऐसे में जून-जुलाई में पारा 45 पार न कर जाए, तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। इस गर्मी से निबटने के लिए लोग तरह-तरह के ‘जुगाड़’ कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

कार को पूरी तरह से गाय के गोबर से पोता

2 of 6
corolla-altis-white india
मई-जून में महीने में जब कार के एसी भी फेल हो जाते हैं, ऐसे में एक शख्स ने कार को गर्मी से बचाने के लिए अनोखा जुगाड़ खोज निकाला। उस शख्स ने कार को गर्म होने से रोकने के लिए टोयोटा कोरोला कार को पूरी तरह से गाय के गोबर से पोत दिया। एनिमल हेल्पलाइन करुना फाउंडेशन ने अपने फेसबुक पेज पर यह फोटो पोस्ट की हैं।
 
विज्ञापन

उष्मा रोधी है गाय का गोबर

3 of 6
Cow Dung Toyota Corolla - फोटो : Animal helpline karuna foundation
फोटोग्राफ्स में साफ दिखाई दे रहा है कि टोयोटा की प्रीमियम सेडान कार कोरोला अल्टिस को पूरी तरह से गोबर से ढक दिया गया है। यहां तक कि कार की छत को भी गोबर से ढक दिया गया है। असल में गाय का गोबर उष्मा रोधी (इंसुलेटर) की तरह काम करता है और बाहरी वातावरण से आ रही उष्मा को कार के अंदर नहीं आने देता, जिससे कार का अंदर का वातावरण ठंडा बना रहती है।
 

बड़ी सफाई से किया गोबर का लेप

4 of 6
Cow Dung Toyota Corolla-1 - फोटो : Animal helpline karuna foundation
यह वजह है कि आज भी गांवों में घरों के बाहर गोबर का लेप कर दिया जाता है, ताकि घर ठंडे रहें। हालांकि किसी जैपनीज कार पर ऐसा पहली बार किया गया होगा। वहीं कार के फिनिशिंग वर्क को देख कर ऐसा लगता है कि उसे बड़ी सफाई से पूरी कार पर गोबर का लेप किया है। यहां तक कि फ्रंट ग्रिल और बंपर पर बड़ी सफाई से लेप हुआ है। वहीं पीछे के बंपर और डिक्की के बीच स्पेस और पार्किंग सेंसर्स को भी छोड़ा गया है।  
 
विज्ञापन

छत पर जुगाड़

5 of 6
Jaguar XE thatched roof - फोटो : Social Media
वहीं इससे पहले एक सुपर लग्जरी जैगुआर कार के साथ भी ऐसा ही कुछ जुगाड़ किया गया था। जिसकी फोटोग्राफ्स भी सामने आई थीं। हालांकि जैगुआर पर गोबर का लेप नहीं किया गया था, लेकिन उसकी छत पर जुगाड़ किया गया था। कार के केबिन को ग्रीनहाउस इफेक्ट से बचाने के लिए लोग इस तरह के जुगाड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

छत पर लगाया फूस

6 of 6
Jaguar XE thatched roof-1 - फोटो : Social Media
हैदराबाद के तेलंगाना में किसी शख्स ने गर्मी से बचने के लिए अपनी जैगुआर कार की छत पर फूस लगा दिया था। वहीं इस फूस को बड़े अच्छे ढंग से बांधा गया था ताकि फूस लगी रहे। सूरज की सीधे किरणें पड़ने पर फूस पर पानी डाल दिया जाता है, ताकि कार की छत ठंडी रहे। आमतौर पर गांवों में घरों की छतों से साथ भी ऐसा ही किया जाता है। वहीं कार की ठत पर फूस लगाने से कार का एसी भी बेहतर तरीके से काम करता है।   
      
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें