फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में लॉन्च हुई मोटरसाइकिल राइडिंग जैकेट, जो बन जाएगी बैकपैक, जानें कीमत और खूबियां

Tue, 30 Jun 2020 06:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • उल्का गियर ने भारत में कन्वर्टिबल जैकेट लॉ़न्च किया 
  • इस यूनिसेक्स जैकेट में एक जिप लगा होता है, जिसकी मदद से यह बैकपैक में बदला जा सकता है
  • कंपनी का भारत में सबसे बेहतरीन राइडर कपड़ों की ब्रांड और वैश्विक ब्रांड बनने का लक्ष्य
विज्ञापन
Ulka gear Hakkit Forever Touring Motorcycle riding jacket - फोटो : Amazon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आपने एक ऐसी मोटरसाइकिल राइडिंग जैकेट इस्तेमाल की है जो बाद में बैकपैक में बदलकर पीठ पर लटकाई जा सके। Ulka Gear (उल्का गियर) ने भारत में एक ऐसी ही कन्वर्टिबल जैकेट लॉ़न्च की है। यह जैकेट वैश्विक बाजारों में भी उपलब्ध होगी। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की पहली जैकेट है जिसा रूप इस तरह से बदला जा सकता है और मोटरसाइकिल चलाने के शौकीनों को इससे खासी सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन

कैसे करता है काम
इस यूनिसेक्स जैकेट में एक जिप लगा होता है, जिसकी मदद से यह बैकपैक में बदला जा सकता है। राइडर जब मोटरसाइकिल नहीं चला रहे हैं तब वे इसमें हेलमेट, दस्ताने और काले चश्मे जैसे सामान रख सकते हैं जो बाइकिंग के समय उपयोगी होते हैं। 

कीमत
इस लाइट-वेट जैकेट को दो मॉडलों में लॉन्च किया गया है - Hakkit Forever (हैक्किट फॉरएवर) और Hakkit V2 (हैक्किट वी2)। इसकी कीमत क्रमशः 10,999 रुपये और 8,999 रुपये रखी गई है। 

जैकेट के साथ मिलता है ये खास कवर
यह जैकेट XS से 3XL तक के कई साइज में उपलब्ध हैं। इन जैकेट्स के वेस्ट साइज को सुविधा के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है। इस जैकेट में वाटर रेसिस्टेंट पॉकेट्स दिए गए हैं, जो अहम चीजों को पानी में भीगने से बचाएगा। कंपनी इसके साथ एक बारिश का कवर भी देती है जिसे मुख्य जैकेट के ऊपर पहना जा सकता है या हवा से बचाव के लिए अंदर पहना जा सकता है। हैक्किट फॉरएवर मॉडल के जैकेट में बाईं ओर सामने की तरफ एक बड़ी जेब दी गई है जिसे मोबाइल फोन रखने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन

राइडर्स की जरूरतों के लिए किया गया डिजाइन
उलका गियर का कहना है कि इस जैकेट को हर मोटरसाइकिल प्रेमी की मोबिलिटी और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके संस्थापक शाहनवाज करीम ने एक प्रेस बयान में कहा, "हमने एक कन्वर्टिबल जैकेट डिजाइन किया है जो समय की कसौटी पर खरा उतरेगा। इसका लक्ष्य मोटरसाइकिल चलाने वालों के लिए सबसे प्रतिष्ठित कपड़ों में से एक बनना है।" उन्होंने कहा, "मैं आशावादी हूं कि हम आने वाले समय में भारत में सबसे बेहतरीन राइडर कपड़ों की ब्रांड और वैश्विक ब्रांड के रूप में उभरेंगे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें