फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप पेट्रोलिंग कारें: वो पावरफुल और शानदार कारें जिसे दुनियाभर की पुलिस करती है इस्तेमाल

Mon, 05 Apr 2021 07:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Bugatti Veyron - फोटो : For Reference Only
पुलिस की कारें अकसर थोड़ी सामान्य होती हैं। पुलिसकर्मियों को कई बार सुबह से लेकर देर रात तक काफी लंबी ड्यूटी करनी पड़ती है। उन्हें हमेशा मुस्तैद रहना पड़ता है और उन्हें यह सब करना पड़ता है अपनी कार में बैठकर। कई बार उनमें एयरकंडीशन भी नहीं होता। और फिर गर्मी के दिनों में तो हाल और भी बुरा होता है। लेकिन दुनिया भर में कई देशों में पुलिस अधिकारी कुछ बेहद खूबसूरत और दमदार कारों में अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हैं। यहां आपको बता रहे हैं कुछ खास और अहम पुलिस पेट्रोलिंग कारों के बारे में, जिन्हें दुनियाभर की पुलिस इस्तेमाल करती है। 
विज्ञापन

2 of 10
Dodge Charger - फोटो : Dodge
Dodge Charger
Dodge Charger एक आइकॉनिक कार है और अमेरिकी ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की श्रेष्ठता को बयां करती है। यह एक पावरफुल और बहुत कुशल वाहन है जिसने रेसिंग ट्रैक पर भी खूब नाम कमाया है। इस कार को फिल्मी पर्दे पर भी खूब दिखाया गया है, जिसमें पुलिस भाग रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए इस कार का इस्तेमाल करती है। Dodge Charger अमेरिका में सबसे तेज पुलिस कारों में शुमार है। लोगों का तो यहां तक कहना है कि यह अमेरिका की सबसे प्यारी पुलिस कार है। इस शानदार वाहन को V8 इंजन के साथ मॉडिफाई किया गया है और यह 292 hp का पावर जेनरेट करता है। Charger एक पुलिस इंटरसेप्टर कार है जिसकी टॉप स्पीड 237 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। कंपनी ने इस कार को साल 2005 में उतारा था। 
विज्ञापन

3 of 10
Porsche Panamera - फोटो : Porsche
Porsche Panamera
कतर की पुलिस Porsche Panamera जैसी शानदार स्पोर्ट कार का पेट्रोलिंग के लिए इस्तेमाल करती है। बता दें कि कतर की सरकार जर्मनी की ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Porsche में एक शेयर होल्डर है। इसलिए उसके लिए अपने पुलिस बेड़े के लिए बहुत कीमती सुपरकार को हासिल करना कोई बड़ी बात नहीं है। कतर में इस्तेमाल की जा रही Porsche Panamera दुनिया की सबसे तेज पुलिस कारों में शामिल है। इस कार का इंजन 330 PS का पावर जेनरेट करता है। इस कार की टॉप स्पीड 270 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह कार सिर्फ 5.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 

4 of 10
Nissan GT-R - फोटो : Nissan
Nissan GT-R
Nissan GT-R को आबू धाबी पुलिस के साथ-साथ जापान की पुलिस इस्तेमाल करती है। आबू धाबी में, निसान जीटी-आर का इस्तेमाल सिर्फ प्रचारक के उद्देश्यों से किया जाता है। जबकि जापान में जीटी-आर को दान दिया गया है, ताकि पुलिस के बेड़े में एक पावरफुल क्रूजर कार का इस्तेमाल किया जा सके। रिपोर्ट के मुताबिक जापान में जीटी-आर को टोचिगी प्रान्त के निवासी ने दान किया गया था। स्थानीय पुलिस के प्रमुख ने इस दान को बहुत खुशी के साथ स्वीकार किया था और इसे पुलिस बेड़े में शामिल करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया था। Nissan GT-R एक बेहद पावरफुल कार है जिसमें ट्विन-टर्बोचार्ज्ड 3.8-L V6 इंजन मिलता है। यह इंजन 570 PS का पावर और जबरदस्त 637 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। 
विज्ञापन

5 of 10
Lotus Exige Cruiser - फोटो : Lotus Cars
Lotus Exige Cruiser
स्पोर्ट्स कार और रेसिंग कार बनाने वाली ब्रिटेन की ऑटोमोबाइल कंपनी की Lotus Exige Cruiser एक बेहद दमदार कार है। इस कार की टॉप स्पीड 225 किलोमीटर प्रति घंटा है। Lotus Exige Cruiser सिडनी, ऑस्ट्रेलिया, और यूके के ससेक्स में एक पुलिस क्रूजर कार के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। ससेक्स पुलिस विभाग तो Exige कार का कथित तौर पर राजनयिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करती रही है। इसके अलावा वह तेज रफ्तार भरने वालों पर निगरानी रखने के लिए एक पेट्रोलिंग कार की तरह इस्तेमाल करती है। 
विज्ञापन

6 of 10
Lotus Exige Cruiser - फोटो : Lotus Cars
पुलिस के मुताबिक Lotus Exige एक शानदार लुक वाली स्पोर्ट्स कार है जो किशोरों को अपनी ओर खींचती है। Exige कार का इस्तेमाल करने के पीछे की सोच यह है कि किशोर इस कार को देखर आकर्षित होंगे, और इसे नजदीक से देखने के लिए आते हैं। जिसके बाद पुलिस उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग की आदतों के बारे में शिक्षित कर सकती है। हालांकि, सिडनी में Exige कार का इस्तेमाल सिर्फ एक काम के लिए किया जाता है, और वह है जो लोग कानून तोड़ कर भाग रहे होते हैं और उन्हें दौड़ा कर पकड़ना। 
विज्ञापन

7 of 10
Bugatti Veyron - फोटो : Bugatti
Bugatti Veyron
Bugatti Veyron (बुगाती वेरॉन) दुनिया की सबसे महंगी और दुनिया की सबसे तेज रफ्तार पुलिस क्रूजर कार है। इस कार की कीमत 4 मिलियन डॉलर (करीब 30 करोड़ रुपये) में आती है। , बुगाती वेरॉन कार में दिया गया इंजन 1,200 PS का पावर और 1,500 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह सबसे तेज पुलिस क्रूजर कार है। इसकी टॉप स्पीड 415 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी इस उपलब्धि के लिए इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया है। Bugatti Veyron सिर्फ 2.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 

8 of 10
Bugatti Veyron - फोटो : Bugatti
दुबई पुलिस बुगाती वेरॉन कार का इस्तेमाल करती है लेकिन अपराधियों का पीछा करने के लिए नहीं, बल्कि पर्यटकों का पीछा करने के लिए। वेरॉन को दुबई में शॉपिंग सेंटरों पर पेट्रोलिंग करते देखा जा सकता है जहां पर्यटक पुलिस की गाड़ी को बहुत नजदीक से देखते सकते हैं और उसके साथ एक सेल्फी खींच सकते हैं। पर्यटन और स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा देने के अलावा, वेरॉन लैंगिक समानता के बारे में भी बात करने का काम करती है। क्योंकि महिला अधिकारी दुबई के सबसे महंगे पुलिस क्रूजर कार बुगाती वेरॉन को चलाती हैं। 

9 of 10
Toyota Axios - फोटो : Toyota
Toyota Axios
बांग्लादेश में पुलिस पेट्रोलिंग के लिए कई वाहनों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन हाल ही में देश के तीसरे सबसे बड़े शहर खुलना सिटी की पुलिस ने Toyota Axios सेडान कारों को खरीदा है। रिपोर्ट के मुताबिक लंबी दूरी के मामलों में पुलिस के जल्द से जल्द पहुंचने के उद्देश्य से खुल्ना मेट्रोपॉलिटन पुलिस (केएमपी) के अधिकारियों ने पुलिस के बेड़े में नई कार खरीदी है। पुलिसिंग के लिए जरूरी हर तरह के मॉडर्न टेक्नोलॉजी और उपकरणों से लैस इन कारों में 1500 cc इंजन वाली टोयोटा एक्सियोस कार भी शामिल है। 
विज्ञापन

10 of 10
Maruti Suzuki Gypsy - फोटो : PTI
Maruti Gypsy
भारतीय पुलिस के बेड़े में टोयोटा इनोवा, टवेरा, स्कॉर्पियो, बोलेरो, अर्टिगा जैसी तमाम गाड़ियां शामिल हैं। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि मारुति की जिप्सी भारतीय पुलिस की सबसे पुरानी कारों में शुमार है जिसका इस्तेमाल अभी तक किया जाता है। Maruti Suzuki Gypsy की भारत में आए 35 साल से ज्यादा हो गए हैं। इस एसयूवी में 1300 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80 bhp का पावर जेनरेट करता है। यह एक विश्वसनीय ऑफ-रोडर है जो भारत के हर उबड़-खाबड़ रास्तों में आसानी से चल सकती है। ऐसे में भारतीय पुलिस के लिए यह बहुत उपयोगी कार वाहन साबित हुई है। मारुति जिप्सी दो वर्जन - सॉफ्ट टॉप और हार्ड टॉप में आती थी। मारुति ने अब इसका उत्पादन बंद कर दिया है। कंपनी जल्द ही इस कार को एक नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें